छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली महज 21 साल की आरती बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष
NBT24 खबर उत्तरप्रदेश से................... बलरामपुर. यूपी में हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा नजरें बलरामपुर जिले पर जीते अध्यक्ष पर टिकी हुई थीं। क्योंकि यहां किसी मंत्री-विधायक के खास ने नहीं बल्कि एक छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली महज 21 साल की आरती तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आइए जानते हैं कौन है BA थर्ड इयर की छात्रा आरती..जिसने बनाया रिकॉर्ड... दरअसल, आरती तिवारी ने उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वह ऐसे वक्त जब पहली बार राजनीति में आकर यह छात्रा सीधे जिला अध्यक्ष बन गई। आरती तिवारी को बलरामपुर की जिलाधिकारी श्रुति ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलरामपुर जिले में जब सभी पार्टियों ने अपने जिला पंचायत सदस्य को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर चुके थे तो आरती तिवारी को भाजपा ने अपना जिला अध्यक्ष पद के लिए...