Posts

Showing posts with the label Jhabua

सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है तो एमएसपी क्या देगी - जहीर मुग़ल

Image
NBT24 झाबुआ - मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जहीर मुगल ने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मुगल ने कहा है कि सरकार किसानों को खाद तक नहीं दे पा रही है तो फसलों का समर्थन क्या देगी| खाद की किल्लत की वजह से आज किसान आत्महत्या कर रहा है, किसान परेशान हो रहे है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है | किसान के सहयोग के बजाय किसान पर लाठियां भांजी जा रही है। मुगल ने कहा प्रदेश के किसान खाद के लिए परेशान है और पीछे के दरवाजे से आई सरकार आंखों पर पट्टी बांध नींद की गोलियां खाकर सोई है | केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने किसानो के हित को लेकर उचित कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगी |

जिला भाजपा हेल्थ फ़ोर्स बनाने की दिशा ने बढ़ी आगे

Image
NBT24 खबर झाबुआ से ..................................   ✍️शहादत खान✍️ झाबुआ : देश - प्रदेश के साथ ही जिला भारतीय जनता पार्टी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने ने जनता का साथ देने एवं जनता को जागरूक करने के लिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओ के उचित निदान के लिए स्वास्थ्य स्वयं सेवक को तैनात एवं तैयार करना चाहती है । इसके लिए जिला भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित एवम तैनात करना शुरू कर दिया है ।इसका शुभारंभ भी पूरे देश के साथ झाबुआ शहर के रॉयल गार्डन में हुआ ।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ के रॉयल गार्डन में भाजपा के जिला स्तरीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक , जिला महामंत्री द्वय सोमसिंह सोलंकी ,कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ,जिला स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जिला प्रभारी भूपेश भानपुरिया ने मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर  दीप एवं पुष्प अर्पण कर किया गया ।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवम जिला स्वास्थ्य स्वय...

थांदला अनुभाग क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर 

Image
NBT24 खबर झाबुआ सेे..............……….  झाबुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आज थांदला अनुभाग क्षैत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर जनपद पंचायत कार्यालय द्वारा शापिंग कॉम्पलेक्स की तैयारी तथा केशव उद्यान की तैयारी का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा रोस्टर निरीक्षण के लिये अनुविभागीय राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर सभी व्यवस्थाओं को देखा एवं लंबित न्यायालय प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री ज्योति परस्ते एवं तहसीलदार श्री शक्ति सिंह चौहान उपस्थित थे। कलेक्टर महोदय के साथ यहां पर कलेक्टर कार्यालय झाबुआ का रोस्टर निरीक्षण दल जिसमें श्री भरत व्यास आदि उपस्थित थे।  इसके पश्चात् सिविल अस्पताल थांदला में 500 एमपीएम ऑक्सीजन प्लाट का निरीक्षण किया यहां पर सम्पूर्ण शेड तैयार हो चुका है। शासन से ऑक्सीजन प्लाट हेतु मशीन आना शेष है। जो शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है एवं यहां सिविल अस्पताल में नवीन 30 बेड कोविड वार्ड का फिता काटकर शुभारंभ किया। यहां पर जनरेटर एवं एक्स-रे मशीन के लिये शासन को पत्र लिखा गया...

शैलेश दुबे बने नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के कार्यकारी अध्यक्ष

Image
NBT24 ख़बर झाबुआ से.......................... झाबुआ - नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रजापति का गत दिवस निधन होने से संचालक मंडल द्वारा श्री प्रजापति जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शैलेश दुबे को मनोनीत किया गया।  जो सहकारिता विभाग द्वारा निर्वाचन किये जाने तक अध्यक्ष पद का निर्वहन करेंगे। संचालक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से श्री शैलेश दुबे जो कि बैंक के प्रारंभिक काल से ही बैंक से जुड़े हुए हैं उनके नाम का प्रस्ताव बैंक के संचालक श्री विजय नायर द्वारा प्रस्ताव किया गया और संचालक राजेंद्र उपाध्याय द्वारा उनका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया जिसका संपूर्ण संचालक मंडल द्वारा करतल ध्वनि से यह प्रस्ताव पारित किया गया । शैलेश दुबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह बैंक जिस प्रकार से पाठक जी ने मंदिर के रूप में रखा है मैं उसके पुजारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा और बैंक को और आगे ले जाने का प्रयास करूंगा । तत्पश्चात शैलेश दुबे की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित किए गए बैठक में बैंक उपाध्यक्...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया लोकप्रिय सांसद डामोर का आत्मीय स्वागत, माना प्रधानमंत्री का आभार

Image
NBT24 खबर झाबुआ से ................................       झाबुआ नि.प्र झाबुआ रतलाम अलिराजपुर क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता जन जन के लाडले सांसद गुमान सिंह डामोर को अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण की संसदीय स्थाई समीति का सदस्य के रूप में मनोनीत किये जाने पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी का झाबुआ रतलाम अलिराजपुर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओंके ने आभार व्यक्त करते हुए पहली बार झाबुआ नगर आगमन पर लोकप्रिय जन नेता सांसद डामोर का भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय सिंह डामोर जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर जिला आई टी सेल प्रभारी अर्पित कटकानी रायपुरीया मंडल अध्यक्ष शांतीलाल मुणीया भाजपा नेता प्रदीप पालरेचा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओ पी राय जैन समाज के प्रदीप कटारिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सांसद निवास पर जाकर पुष्प मालाओं से एवं मिठाईयाँ खिलाकर एक सादे समारोह में आत्मीय स्वागत किया. ज्ञात रहे की श्री डामोर पूर्व से ही जल शक्ति मंत्रालय मे स्थायी सदस्य एवं जनजाति मामलों के मंत्रालय में सलाहकार समिति सदस्य के र...

अन्न उत्सव व स्वास्थ्य मिशन को लेकर भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षो की बैठक में बोले जिला अध्यक्ष नायक,  प्रत्येक कार्यकर्ता जनकल्याण व राज्य एवम् राष्ट्र कल्याण में जुटे

Image
NBT24  खबर झाबुआ से...................... ✍️ शहादत खान✍️ झाबुआ - दिनांक सात अगस्त को भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना एवं स्वास्थ्य मिशन को लेकर जिला भाजपा भाजपा कार्यालय पर जिले के समस्त 19 मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि देश के अस्सी करोड़ लोगों को कोरोना काल को द्रष्टिगत रखते हुए दिपावली तक मुफ्त अनाज वितरण करने के उद्देश्य से सात अगस्त से भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना को झाबुआ जिले की तीन सौ चोपन राशन दुकानों पर सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला भाजपा  कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक महामंत्री द्व्य सोमसिह सोलंकी व गोरव खण्डेलवाल  के मार्गदर्शन में बेठक आयोजित की गई बेठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नायक ने प्रधानमंत्री मोदी जी की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को जन कल्याण राज्य व राष्ट्र कल्याण के लिए जी जान से जुटने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत...

आज से घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकेंगे लर्निंग लायसेंस, जिला परिवहन कार्यालय झाबुआ में भव्य शुभारंभ 

Image
NBT24 खबर झाबुआ से........................ झाबुआ - कोविड संक्रमण के मद्देनजर सोमवार से जिले में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे आवेदकों को आरटीओ जाने की जरूरत नहीं होगी। जिन लोगों ने लर्निग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन अपॉइंमेंट लिए हैं, उनके रहेंगे। जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लंबे ट्रायल के बाद लर्निंग लाइसेंस बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया सभी जिलों में शुरू हो रही है। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले http://sarthi.pariva-han.gov.in  की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर लाइसेंस एप्लीकेशन एंड अपॉइंटमेंट सिस्टम का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसमें आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त होगा। सॉफ्टवेयर आधार से फोटो सहित सभी जानकारी कलेक्ट कर लेगा। लर्निग टेस्ट भी ऑनलाइन होगा। लोग ऑनलाइन ही लर्निंग लायसेंस का प्रिंट निकलवा सकेंगे। ई-गर्वेनेश के क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन का परिवहन विभाग देश में सबसे अग्रणी श्रेणी में आ गया है एवं बहुत ही जल्द ही परिवहन विभाग की 16 सेवाएं घ...

नशे में धुत्त ट्रेलर चालक की लापरवाही, राजमार्ग रिपेयर कर रहे मजदूरों को गैंग को किया घायल

Image
NBT24 खबर झाबुआ से....................... 7 मजदूर हुए घायल, घायलों को पहुंचाया गया 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय झाबुआ - झाबुआ के करीब बायपास रोड इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड की मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूरों की गैंग के ट्रैक्टर को गुजरात की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे करीब 7 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। इनमे से कुछ मजदूरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक बुरी तरह से नशे मै धुत्त था, इस कारण यह घटना हुई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा दलितो शोषितो वंचितो और निर्धनों की पार्टी, मोदी जी उनके उत्थान के लिए कृत संकल्पित है- लालसिंह आर्य

Image
NBT24 खबर झाबुआ से.................. झाबुआ -  भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने वर्चुअल सभी जिला केंद्रों पर आयोजित चिंतन सत्र में गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अनेक योजनाएं गिनाई। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया की अंतिम एवं छठे ई प्रशिक्षण वर्ग वर्चुअल मीटिंग स्थानीय रॉयल गार्डन में आयोजित की गई वर्चुअल मीटिंग के पूर्व छठवे ई प्रशिक्षण वर्ग का स्थानीय शुभारंभ लोकप्रिय जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुराणा,जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी, गौरव खंडेलवाल ,उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष भानु भूरिया, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र उपाध्याय ने भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला ई चिंतन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा झाबुआ ने माना प्रधानमंत्री मोदी का आभार 

Image
NBT24 खबर झाबुआ से................... झाबुआ -  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार भाजपा संगठन का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आभार मानते हुए धन्यवाद दिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी ने मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को 14% से बढ़ाकर 27% करने एवं ईडब्ल्यूएस छात्रों को 10% आरक्षण देकर देश के कमजोर पिछड़े आय वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व निर्णय फैसला लिया है जिसके लिए हम मोदी जी एवं भारत सरकार व भाजपा शासन का आभार व्यक्त करते हैं चिंतन बैठक के पश्चात में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर सहित भाजपा मोर्चा के जिला मंडल पदाधिकारियों व भाजपा महामंत्री सोमसिह सोलंकी कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी जिला उपाध्यक्ष भानु भुरीया प्रवीण सुराणा सत्येंद्र यादव जिला मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने ऐतिहासिक निर्णय लेने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद प्रेशित किया है

झाबुआ नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक रॉयल गार्डन पर आयोजित हुई। बैठक मे सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Image
NBT24 खबर झाबुआ से............... झाबुआ -  नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आज रॉयल गार्डन पर आहूत हुई कार्यक्रम की शुरुआत मे से संगठन गीत भूपेश सिंगोड़ ने प्रस्तुत किया जिसके पश्चात बाद भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दिनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर  कोरोना मैं मृत लोगो को मौन श्रधांजलि अर्पित की गई स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने किया दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, सोमसिंग सोलंकी, ओमप्रकाश शर्मा, दोलत भावसार ने किया प्रथम सत्र मे उदबोधन जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने दिया उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल जी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला दोन आगे गंगाखेड़ी ने अटल बिहारी वाजपई कार्यकाल मे जो निर्णय हुए वो भारत के लिए सही निर्णय साबित हुए। द्वितीय सत्र के विषय राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया ने किया जिसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभान्वित हुए लोगो के बारे मे बताया वही मध्य प्रदेश कृषि, मनरेगा में लोगो को रोजगार...

मेडिकल में पिछड़ा वर्ग को 27, कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Image
NBT24 खबर झाबुआ से ..................... ✍️शहादत खान✍️ झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस आरक्षण के लिए धन्यवाद दिया।   नायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण की मंजूरी एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई नई व्यवस्था के तहत एमबीबीएस, बीडीएस जैसे ग्रेजुएट कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों  को 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। इसका फायदा ऑल इंडिया कोटा स्कीम के ...

100 दिन नही साल के 365 दिवस देशवासियों के रोजगार की गारंटी हो :- डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद, राज्यसभा मध्यप्रदेश

Image
NBT24 ✍️झाबुआ से योगेन्द्र नाहर✍️ प्रश्न देश के हर गरीब मजदूर भाई बहनों के रोजगार गारंटी योजना के लिए झाबुआ - लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर (राज्यसभा सदन) संसद में आज लोक कल्याणकारी प्रश्न पूछने का अवसर मिला। विपक्ष नही चाहता सदन चले, वो सिर्फ हंगामा कर के देश का महत्वपूर्ण समय खराब कर रहे हैं। भारी हंगामे के बीच खास सवाल.......! लोकहित में...... देश के जनजाति क्षेत्रों में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 100 दिन के स्थान पर 365 दिवस रोजगार देकर पलायन करने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के विषय पर प्रश्न पूछा। जनजाति कार्य मंत्री माननीय श्री अर्जुन मुंडा जी द्वारा संतोषजनक जवाब देश वासियों के लिए प्रदान किया गया। आदिवासी भाइयों और बहनों के विकास के लिए केंद्र की भाजपा सरकार सदैव संकल्पित है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, इसी मूल मंत्र के साथ.......! जय हिन्द।। नर्मदे हर।।

जिला भाजपा कार्यालय पर प्रति बुधवार को होने वाले अंतिम छटा प्रादेशिक ई चिंतन सत्र का आयोजन संपन्न

Image
NBT24 ✍️शहादत खान✍️ झाबुआ केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग व भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रादेशिक छटा ई चिंतन प्रशिक्षण सत्र का जिला भाजपा कार्यालय झाबुआ में आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रति बुधवार को होने वाले अंतिम छटे ई चिंतन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं  विषय पर प्रादेशिक व जिला पदाधिकारियों व कायकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान किया इस बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश शर्मा जिला भाजपा महामंत्री सोमसिह सोलंकी  कृष्ण पाल सिंह गंगाखेडी गोरव खण्डेलवाल उपाध्यक्ष प्रवीण सुराणा थांदलमंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर झाबुआ जनपद उपाध्यक्ष अमीत वसुनीया  नटवर हाड़ा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारि उपस्थित रहे। आई टी सेल प्रभारी अर्पित कटकानी द्वारा ई चिंतन सत्र का कार्यक्रम संचालित किया गया। उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर द्वारा दी गई।

समाचारों की विश्वसनीयता ही होती है पत्रकार की पहचान - अनुराग सक्सेना अध्यक्ष जेसीआई

Image
NBT24 ✍️शहादत खान✍️ झाबुआ - पत्रकार द्वारा लिखे गये या दिखाये गये समाचार की विश्वसनीयता ही उसकी पहचान होती है आज डिजिटल मीडिया के दौर मे समाचार को पहले दिखाने की होड़ मे प%त्रकार समाचार की विश्वसनीयता पर ध्यान ही नही दे रहे जो पत्रकारिता के लिए चिंतनीय है।पत्रकार का मान- सम्मान भी उसके समाचार से जुड़ा होता है। आज देश मे तमाम वेव पोर्टल व यूट्यूब चैनल चल रहे है आये दिन इनके समाचारों पर प्रश्नचिन्ह लगते दिखते है जो पत्रकारिता के लिए घातक है।यह बात एक वेवीनार के दौरान पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कही। उन्होने कहा कि पत्रकारिता का पहला नियम है कि कभी भी एकपक्षीय पत्रकारिता न करे पत्रकार को चाहिए कि समाचार लिखने या दिखाने से पूर्व दूसरे पक्ष को भी जाने।इससे समाचार की विश्वसनीयता बनी रहती है और पत्रकार मान-हानि के दावे से भी बचे रहते है।कभी भी पत्रकार एकपक्षीय पत्रकारिता न करे हमेशा दूसरा पक्ष भी रखे।  उन्होने एक प्रश्न के जवाब मे कहा कि आज देश मे पत्रकारों पर बढ़ रहे हमले भी पत्रकारिता के लिए चिंतनीय है और सरकार का इस ओर ...

भाजपा जिला अध्यक्ष नायक एवं क्षेत्रीय सांसद की मांग पर झाबुआ अलिराजपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र खुलेगी बैंक

Image
NBT24 खबर झाबुआ से........... झाबुआ -  विगत दिनों जिला कार्यसमिति की बेठक में भाग लेने के लिए राज्यसभा सांसद डा.सुमेर सिह सोलंकी का झाबुआ आगमन हुआ था उसी दरम्यान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा जनजाति क्षेत्र की समस्याओं से राज्य सभा सांसद को अवगत कराया गया था, तथा डा. सोलंकी को ग्रामीण क्षेत्रों में बैक मुख्यालय एवं शाखाएँ खुलवाने का अनुरोध भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक व क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा किया गया था इस अनुरोध पर जनजाति के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा सांसद डा. सुमेर सिह सोलंकी द्वारा भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री डा भागवत जी किशनराव कराड़ को जिले के जनजाति क्षेत्र के नागरिकों की भावनाओं से अवगत कराया गया  जिले के नागरिकों की माग पर राज्यसभा सांसद डा सुमेर सिह सोलंकी के प्रयासों से शीघ्र ही झाबुआ जिले के कुंदनपुर पिटोल समोई काली देवी ढ़ेकल काकनवानी सारंगी खवासा तथा अलिराजपुर क्षेत्र के बरझर चन्द्र शेखर आजाद नगर चांदपुर छकतला नानपुर बखतगड़़ क्षेत्र में वित्त राज्य मंत्री भारत सरक...

कोविड गाइड लाइन का पालन करें - गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Image
NBT24 खबर झाबुआ से....................... झाबुआ -  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता मे दिनांक 12 जुलाई 2021 को सत्र 2021-22 में गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय द्वारा प्रभारित फीस के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित थी।  इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग श्री प्रशांत आर्या, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री एल.एन.प्रजापती, अशासकीय विद्यालय के जिला संरक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष श्री राजेश पालिवाल, फादर स्टेफन, श्री गोपाल चौधरी एवं बडी संख्या में जिले के अशासकीय विद्यालयों के पदाधिकारी, प्राचार्य उपस्थित थे।   बैठक में श्री मिश्रा द्वारा अनुरोध किया कि प्रथम रूप से आप अपना वैक्सीनेशन करवाये इसके पश्चात आप अपने परिवार का भी अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन करवाए। तीसरी लहर जो आने की संभावना है उसमें बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। जिला स्तर से इस संबंध में कार्यवाही प्रारंभ कर बच्चो हेतु 20 बेड आय.सी.यू. रूम की व्यवस्था एवं अतिरिक्त संभावित सुविधा उपलब्ध की जा रही है। मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंशीग के लिये व्...

विधायक कांतिलाल भूरिया ने नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा की

Image
NBT24 खबर झाबुआ से .......... परिषद का दावा 20 वर्षों से नगर की जनता की समस्याओं की मांग का हो रहा निराकरण झाबुआ - स्थानीय विधायक कार्यालय पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्षदो सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर परिषद के 4 वर्ष माह अगस्त में पूर्ण होने पर परिषद के कार्यों की समीक्षा की गई! इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा की झाबुआ नगर पालिका परिषद में विगत 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी कि परिषद काबिज रही इनके क्रियाकलापों को देखते हुए नगर की जनता ने कांग्रेस को मौका दिया नगर में जो विकास व स्वच्छता का कार्य इन 4 वर्षों में कांग्रेस परिषद ने किया जो काबिले तारीफ है जहां नगर के संपूर्ण 18 वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों के निर्माण कार्य करवाएं व कई ऐसी समस्याएं पुल पुलिया की थी वह निर्माण कार्य भी जारी है नगर की प्रमुख समस्या स्लाटर हाउस की थी जो कांग्रेस शासन मैं परिषद के प्रस्ताव से जमीन भी मुहैया करा दी गई थी परंतु जिला प्रशासन लेटलतीफी से भी निर्माण कार्य रुका हुआ है इस अवसर पर...