Posts

Showing posts with the label #Khawasa

भाजपा को झटके पर झटका दे रहे है थांदला आईटीसेल विधानसभा अध्यक्ष रुस्माल मेडा

Image
NBT24 खबर खवासा से.................... थांदला - केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनों ही महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। एक तरफ कोविड - 19 के चलते लोकडाउन झेलने, दूसरी तरफ पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों से जहां मध्यम वर्ग की कमर टूटी हुई है, वहीं जनता में भी सत्तापक्ष के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। झाबुआ जिले कि थांदला विधानसभा में विगत कुछ समय से भाजपा के कार्यकर्ताओ का पार्टी के प्रति मोह भंग होता दिख रहा है, इस बात को फायदा उठाकर थांदला आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रूस्माल मेड़ा भाजपा को लगातार झटके पर झटके दिए जा रहे हैं। आज फिर विधानसभा क्षेत्र थांदला की ग्राम पंचायत खवासा एवम् आसपास के ग्रामों से भाजपा एवम् अन्य संगठनों के करीब 100 से 120 कार्यकर्ताओ ने  रूस्माल मेडा के प्रयासों से कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, थांदला जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत भाबर, खवासा ब्लॉक अध्यक्ष भुरू सिंगाड़, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नन्दलाल मेण, कमलेश पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ...