भगदड़ के बाद महाकाल में प्रशासन की नई दर्शन व्यवस्था लागू
NBT24 खबर उज्जैन से ....................... हर सोमवार को सुबह 5बजे से दोप:1 बजे तक व शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक केवल प्रीबुकिंग से ही दर्शन होंगे इसी तरह श्रावण मास में सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रीबुकिंग से ही दर्शन एवं विशेष दर्शन हो सकेंगे । श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार,रविवार,सोमवार को प्रवेश एवं निर्गमचारधाम से होगा सोमवार को सामान्य प्रोटोकॉल तथा शीघ्र दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। हार फूल इत्यादि की बिक्री त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग से रहेगी । महाकाल घाटी और बेगमबाग मार्ग पर दर्शनार्थियों का आवागमन निषेध रहेगा। प्रत्येक सोमवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवम शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक केवल प्रीबुकिंग से ही दर्शन होंगे उज्जैन - कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह ने बताया कि श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक केवल प्रीबुकिंग से ही सामान्य दर्शन होंगे । सभी दर्शनार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे प्रीबुकिंग करवाकर क...