Posts

Showing posts with the label आलीराजपुर

तेज गति ट्रक और पेपर वाहन की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत

Image
NBT24 खबर आम्बुआ जिला आलीराजपुर से ................ अम्बुआ - आलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम सेवड मोटा उमर सीमा पर आज सुबह जोबट की ओर से आ रहे पेपर वाहन को आम्बुआ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मर दी, जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर से प्रतिदिन समाचार पत्रों के बंडल लेकर आने वाली इको वेन की सुबह 6 बजे जोबट से आते समय तेज गति से आने वाले ट्रक MP 13 H 5357 से जोरदार भिड़ंत होने से उसमे सवार राजू चौहान नामक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवम् अंकित साहू निवासी इंदौर गम्भीर रूप से घायल हो गया था, आलीराजपुर अस्पताल ले जाते समय घायल अंकित साहू ने भी दाम तोड दिया।