Posts

Showing posts with the label Indore

निगम सीमा में कृषि भूमियों के टुकड़े टुकड़े में विक्रय करने पर लगे रोक

Image
NBT24 खबर इन्दौर से........................... निगम आयुक्त ने कलेक्टर को लिखा पत्र, टुकड़े टुकड़े में बिकने वाली कृषि भूमि का नहीं किया जाए नामांतरण इंदौर।नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि नगर निगम सीमा में खुली कृषि भूमियों को टुकड़े टुकड़े में बेचा जा रहा है। निगमायुक्त ने कहा है कि ऐसी भूमियों का नामांतरण नहीं किया जाए। निगमायुक्त ने पत्र में कहा है कि भूमि मालिक खसरे की बड़ी कृषि जमीनों को टुकड़े टुकड़े में बेच रहे हैं और खरीददार इन भूमियों पर विभिन्न प्रयोजनों के तहत नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमति प्राप्त कर लेते हैं व्यपवर्तन के पश्चात खरीदारों द्वारा नगर निगम से भी अनुमति प्राप्त कर ली जाती है। इसके चलते उक्त क्षेत्रों में सड़क ड्रेनेज सहित विभिन्न विकास कार्य नहीं हो पाते हैं और उक्त क्षेत्र अवैध की श्रेणी में आ जाता है। ऐसे क्षेत्रों में सामुदायिक उपयोग की भूमि भी नहीं छोड़ी जाती है । आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टर से कहा है कि इस तरह की जमीनों के नामांतरण पर रोक लगाई जाए।

रतलाम का कुख्यात बदमाश, अपराध को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध पिस्टल सहित पुलिस थाना विजय नगर इन्दौर की गिरफ्त में

Image
NBT24 खबर इंदौर से ....................... आरोपी रतलाम जिलें के हत्या के प्रयास के 4 प्रकरणों में फरार होकर, इन्दौर शहर में काट रहा था फरारी फरारी के दौरान इन्दौर शहर में अपराध करने की नीयत से घूम रहा था अवैध पिस्टल लेकर,  इंदौर पुलिस की प्रभावी चैकिंग से आया अपराध के पूर्व ही पकड़ मे  इन्दौर - इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु सघन चैकिंग व प्रभावी गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना विजय नगर द्वारा अपराध करने की नीयत से घूम रहे, रतलाम जिलें के कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी द्वारा टीमों को चैकिंग करने व प्रभावी गश्त के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों पर नजर रखने के लिये विशेष टीमें भी लगाई गयी है। इसी दौरान दिनांक 09 व 10.08.21 की रात्रि में रात्रि गश्...

बहुचर्चित बोरवन तालाब घोटाले में फरार डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी को हाई कोर्ट से जमानत

Image
NBT24  बिग ब्रेकिंग इंदौर।   मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य बेंच ने खंडवा जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुए बोरवन तालाब भूमि अधिग्रहण घोटाले में आरोपी फरार डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी को जमानत दे दी है। ‌ विशा सहित नौ लोगों के खिलाफ इस मामले में नेपानगर थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। ‌ इसके बाद से ही विशा फरार चल रही थी और इंदौर संभाग आयुक्त डॉ पवन शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। यह  घोटाला करीब 42 लाख रुपए का है।  विशा वर्तमान में झाबुआ में पदस्थ थी। ‌‌ इस मामले में अभी तक विशा के अलावा महाराष्ट्र के एक और व्यक्ति फिरोज को भी जमानत मिली है जबकि 3 लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। ‌