Posts

Showing posts with the label New Delhi

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

NBT24 खबर नई दिल्ली से................................. नई दिल्ली - कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। देश में 17 दिन बाद इस हफ्ते औसतन 40 हजार से ज्यादा केस रोज आए। आधे से ज्यादा मामले केरल से हैं। लगातार चौथे दिन इस दक्षिणी राज्य में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। शनिवार को केंद्रीय टीम ने केरल के अलप्पुझा का दौरा कर बढ़ते मामलों की वजह को जाना। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी केस बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक ने केरल और महाराष्ट्र से आने वालों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी बना दिया है। कर्नाटक में अचानक से नए केस में 34% का इजाफा हुआ है। 10 राज्‍यों को कोरोना पर काबू पाने का निर्देश:   देश के दस राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए सरकार ने शनिवार को इन राज्यों के हालात की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के हालात की समीक्षा की गई। ये राज्य ऐसे हैं जहां पर या तो रोज दर्ज किए जाने वाले कोविड के मामले बढ़े हैं या पॉजिटिविटी रेट...

प्रशांत किशोर के बारे में राहुल गांधी ने मांगी पार्टी नेताओं की राय

Image
NBT24 खबर नई दिल्ली से ................ नई दिल्ली - राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकातों और एक अहम बैठक के बाद सियासी गलियारों में प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बताया  जा रहा है कि राहुल गांधी ने एक बैठक कर प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने के लिए पार्टी नेताओं से राय मांगी है। राहुल की पार्टी नेताओं संग बैठक- नाम न बताने की शर्त पर इस मामले से जुड़े तीन लोगों ने कहा कि इस मुद्दे पर 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में चर्चा की गई थी और इसमें एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खडग़े, केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ और अंबिका सोनी सहित पार्टी के लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं ने भाग लिया था। अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई बड़ा पद देकर शामिल किया जा सकता है। निर्णय से पहले परामर्श – प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए गांधी परिवार के सामने एक खाका पेश किया था। मामले से परिचित लोगों में से एक ने कहा कि 22 जुलाई की बैठक यह जानने के लिए थी कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए ...