Posts

Showing posts with the label #Kota

IRS शशांक यादव की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार कैश

Image
NBT24 खबर कोटा से .............. कोटा - गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डब्बों में रख ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के लिए किसानों से वसूले थे । (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) कोटा की टीम ने अफीम महाप्रबंधक, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) शशांक यादव (IRS) की गाड़ी से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए की मोटी रकम बरामद की है। शशांक पर नीमच (मध्य प्रदेश) फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। और यह कार्रवाई शनिवार को हैगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चेकिंग के दौरान हुई। इतनी बड़ी राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने शशांक यादव को पकड़ा है बताया जाता है कि  यह रकम अफीम किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूली गई थी। ACB के एएसपी चंद्रशील के मुताबिक, शशांक यादव के द्वारा अफीम फैक्ट्री नीमच से राजस्थान के लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम जमा की जाती है। वर्तमान में फैक्ट्री को अफीम देने वाले मध्य प्रदेश व राजस्थान के काश्तकारों के सैंपल की जांच हो रही है और  सेंटरों पर जांच के बाद प्रतिशत के हिसाब से काश्तकारों को भुगतान क...