Posts

Showing posts with the label Ratlam

मयूर का कांड: पुलिस की रडार पर ज्वैलरी, रुपये हड़पने वाले। युवती के मोबाइल से मिले स्क्रीन शॉट बढ़ाएंगे मयूर गैंग की मुश्किलें, एक-एक को देना होगा हिसाब

Image
NBT24 खबर रतलाम से ..................... जावरा। दोस्ती करके धोखा देने और फिर ब्लेकमेल कर रुपये व ज्वैलरी हड़पने वाले बड़ावदा के युवक मयूर बाफना और उसकी मित्र मण्डली को हर हरकत अब भारी पड़ती जा रही है। जावरा के एक व्यापारी की बेटी को अपना शिकार बनाकर जिस तरह मयूर ने मौज की और दोस्तों को भी मौज करवाई वह अब सभी के लिए फंदा तैयार कर रही है। इस बीच पुलिस को युवती के मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिले है जिससे उन लोगों की मुश्किले बढ़ेगी, जिन्होने मयूर से रुपयों की लेनदेन की और ज्वैलरी खरीदी या गिरवी रखी। इस बीच एफआईआर होने के कुछ घंटे पहले ही मयूर का परिवार बड़ावदा छोड़ भागा है।  जावरा के एक व्यापारी की बेटी से इंदौर में पढ़ाई के दौरान दोस्ती करके बड़ावदा के निशित उर्फ मयूर बाफना ने उसके आपत्तिजनक वीडियो- फोटो लिए और फिर अपने जाल में उलझाया। फिर तंत्र मंत्र की रचना की और युवती के परिवार को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस दौरान मयूर ने युवती से करीब ३ करोड़ रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नगद रुपये हड़प लिए। इस मामले में गुरुवार देर शाम एफआईआर हुई तो इसके पहले ही इसकी भनक मयूर के परिवार को लग गई और...

महिला पटवारी रिश्वत लेते पकड़ी गई, छुपाने लगी मुँह

NBT24 खबर रतलाम से ................... रतलाम - अफसरों में रिश्वतखोरी के आये दिन नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। किसानों व आम नागरिकों से रिश्वतखोरी का चलन एक बार फिर बढ़ गया है। ऐसा ही एक मामला आज फिर आया है। जिसमें जिले के पलसोडी गांव की महिला पटवारी रचना गुप्ता 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई है उक्त मामला रतलाम जिले के पलसोडी गांव का है जहां फरियादी किसान गोपाल गुर्जर की 6 बीघा जमीन के बंटवारे की पावती बनाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से फरियादी गोपाल गुर्जर ने 5 हजार की एक किस्त पटवारी रचना गुप्ता को दे दी थी एवं दूसरी 5 हजार की किस्त देना बाकी थी दूसरी किस्त के लिए पटवारी ने उसे अपने घर टेलीफोन नगर पर बुलाया था जहां लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है। लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी गोपाल गुर्जर ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त को की थी जिस पर फरयादी द्वारा पटवारी की वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर 5 हजार की दूसरी किस्त लेकर भेजा था जिस पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा पटवारी रचना गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।...