Posts

Showing posts with the label Khargon

खरगोन पुलिस द्वारा अंग्रेजी ब्रांड की नकली शराब बेचने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Image
NBT24 खबर खरगोन से............... अंग्रेजी शराब के ब्रांड लेबल पर नकली शराब भरकर बेचते थे आरोपी ।  ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अंग्रेजी शराब की बोतल मे भरकर बेचते थे नकली शराब आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा मे अवैधानिक रूप से शराब निर्मित करने की सामग्री व संसाधन मोरटक्का क्षेत्र से ज़ब्त दिनांक 25-06-2021 को खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम ढकलगाँव से राजस्थान के सांवरियाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए लगभग 17 व्यक्ति यात्रा पर निकले जिसमे से रूपेश नामक एक व्यक्ति ने सनावद में अवैध शराब बेचने वाले एक युवक लक्की जैसवाल उर्फ गौरव को जानता था । रूपेश ने लक्की को बताया की उसे कम रेट मे ब्लेन्डर प्राइड अंग्रेजी शराब की 06 बोतल चाहिए । तब लक्की ने रूपेश से बताया की 5400/- रुपये मे 06 ब्लेन्डर प्राइड अंग्रेजी शराब मिल जाएगी और शराब लेने के लिए मंडी गेट के सामने रोड पर बुलाया । शराब लेने के बाद सभी लोग सनावाद से निकालकर बड़वाह के बाद से ही रूपेश,नरेंद्र,निलेश, ईश्वर और जय ने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था धामनोद पहुचने तक इन्होंने ढाई बोतल शराब का सेवन कर लिया था ।  ...