Posts

Showing posts with the label Lucknow

लखनऊ: निजी सचिव के अटेम्प सुसाइड केस में इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पेंड

Image
NBT24 नज़र हर ख़बर पर ✍️नवीन विश्वकर्मा✍️ लखनऊ। बापू भवन में निजी सचिव विशम्भर दयाल आत्महत्या प्रयास प्रकरण आईजी ने शुरुआती पड़ताल में दोषी मिले औरास इंस्पेक्टर व दरोगा को निलम्बित कर दिया है। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने उन्नाव जाकर जांच की जिसमें मिले सुसाइड नोट में पुलिस प्रताड़ना की बात का जिक्र था। विशम्भर की बहन ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने ससुराल वालों की तरफ से विशम्भर व उनकी बहन को आरोपी बना दिया। लखनऊ के बापू भवन में आठवें तल पर नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल ने सोमवार दोपहर अपने कक्ष में रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इस घटना से अपर मुख्य सचिव के दफ्तर में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच विशम्भर को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। डीसीपी ख्याति गर्ग के मुताबिक दोपहर में अचानक अपर मुख्य सचिव के कक्ष से गोली चलने की आवाज वहां मौजूद अन्य लोगों ने सुनी। बगल के कमरे में काम कर रहे एक निजी सचिव वहां पहुंचे तो विशम्...

कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने पर जेसीआई ने जताया आभार

Image
NBT24 खबर लखनऊ से........................ ✍️शहादत खान✍️ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने पर पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया (रजि0) ने सराहना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के बीच 5.50 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन पत्रकारों की मृत्यु हुई है, मैं उनके और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हॅू। इस कार्यक्रम के दौरान इण्डिया टी.वी. के प्रमुख रजत शर्मा भी मौजूद थे।कार्यक्रम में मुख्य सचिव आर.के.तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी ल...