Posts

Showing posts with the label जयपुर

जयपुर में नोट छापने का कारखाना पकड़ा, 5.80 लाख के नकली नोट बरामद - असली जैसे प्रतीत हो रहे हैं नकली नोट

NBT24 खबर गुलाबी नगरी जयपुर से ........................ जयपुर  -  स्पेशल ऑपरेशन ग्रपु (एसओजी) ने जयपुर के गोनेर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में नकली नोट छापने का कारखाना पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद दो जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से करीब पौने छह लाख रुपए के नकली नोट व उपकरण बरामद किए हैं।  एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि बीती देर रात एसओजी के डीआईजी शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक विजयकुमार राय समेत जाब्ते ने महिमा कोपल अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर बने विला में दबिश दी। वहां वीरपुर (माधवगंज-ग्वालियर-एमपी) निवासी ब्रजेश मौर्या व मोहननगर (पुरानी बस्ती-नाहरगढ़ रोड-जयपुर) निवासी प्रथम पुत्र अनिल शर्मा भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ब्रजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर जयपुर के इस विला नंबर 51 में में नकली नोट छापने का कारखाना चला रहा है। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसओजी को मौके से 5 लाख 80 हजार 9...

बर्ड तस्करी का बड़ा खुलासा : जयपुर में डाकघर के पार्सल में मिले पक्षियों के पंख व अंग

Image
NBT24  खबर जयपुर से........ जयपुर के विदेश डाकघर में मिले पार्सल, कस्टम व वन विभाग की टीम कर रही जांच  जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के विदेश डाकघर में कस्टम विभाग की टीम ने बर्ड तस्करी मामले का बड़ा खुलासा किया है। पार्सलों में जंगली पक्षियों की तस्करी पकड़ में आने से वन विभाग को भी जांच में शामिल किया गया। पार्सलों में शुतुरमुर्ग के पंख और ग्रेटर बर्ड आफ पैराडाइज की तस्करी पकड़ी गई है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर के विदेश डाकघर में बर्ड तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर दो पार्सल की जांच की गई थी। इनमें जंगली पक्षियों के पंख व अंग पाए गए। कस्टम आयुक्त सुभाषचंद्र अग्रवाल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया गया कि वन्यजीव अधिनियम के तहत वन्यजीव का निर्यात प्रतिबंधित है। ऐसे में बर्ड तस्करी के मामले की प्रारंभिक जांच में कस्टम विभाग ने वन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुतुरमुर्ग के पंख और ग्रेटर बर्ड ऑफ पैराडाइज जीवों के अंग होने की पुष्टि की है। जांच में संदे...