Posts

Showing posts with the label झाबुआ

झाबुआ भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक का जन्मदिवस मनाया गया

Image
NBT24 खबर झाबुआ से ......................... झाबुआ। भाजपा मंडल झाबुआ के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं युवा नेता अंकुर पाठक का जन्मदिवस 15 जुलाई, गुरूवार को मंडल के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। दिनभर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना रहा। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ के आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराडे ने बताया कि गुरूवार सुबह डीआरपी लाईन तिराहे पर यहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर भाबोर, मंडल महामंत्री एवं सक्रिय पार्षद पपीश पानेरी तथा जुनवासिंह गुंडिया, मंडल मंत्री राजेश थापा (राजूभाई), मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, वार्ड क्र. 18 के सांसद प्रतिनिधि राजेश सतोगिया ने श्री पाठक को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनका पुष्पमालाओ से भव्य स्वागत किया। इसके बाद यहां से बस स्टेंड पहुंचने पर यहां जिला भाजपा आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, मंडल के आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराड़े, युवा नेता भूपेश सिंगोड़, श्री मखोड़िया, पवन दुबे, स्वीट गोस्वामी, उमंग जैन आदि ने क...

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में वर्ष 2019-20 में स्वास्थ्य केन्द्र को बेहतर बनाकर प्रस्तुत करने पर पुरस्कार प्राप्त किया

NBT24 खबर झाबुआ से ........................... झाबुआ -  कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः कायाकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई थी। कायाकल्प पुरूस्कार अस्पताल को स्वच्छ, सुंदर एवं शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप संस्था विकसित कर 70 प्रतिशत अधिक स्कोर अर्जित करने पर यह पुरूस्कार प्रदान किया जाता है। आज वर्ष 2019-20 के अंतर्गत जिले की सीएचसी रामा, राणापुर, कल्याणपुरा एवं पीएचसी खवासा, काकनवानी, पिटोल, उमरकोट, रायपुरिया, सांरगी, मोरडुडिया, मदरानी को राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस.बघेल, डीएचओ डॉ. निसार खान पठान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना, डॉ. एस.एस. गाडरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, सहायक अस्पताल प्रबंधक भारत सिंह बिलवाल, जिले के समस्त बीएमओ, सहायक संचालक महिला बाल विकास अजय चौहान एवं वर्षा चौहान, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एल.एन.प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी ज्...

अतिथि शिक्षकों ने दो माह के वेतन भुगतान को लेकर BEO को दिया ज्ञापन

Image
NBT24     खबर थांदला से ......... थांदला : कोरोना संक्रमण के दौरान प्रशासन के अनेक कर्मचारी छुट्टी पर होने के बावजूद उन्हें वेतन दिया गया वही अनेक अतिथि शिक्षकों ने इस दौरान भी कार्य किया बावजूद इसके उन्हें मई व जून माह का वेतन नही दिया गया। इससे आक्रोशित अतिथि विद्वानों ने थांदला बीइओ कार्यालय पहुँच कर आवेदन देते हुए दो माह के शीघ्र भुगतान की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों को कोरोनकाल के इन दो माह के वेतन भुगतान नही किये जाने पर शिक्षा विभाग के जनजातीय आयुक्त भोपाल ने भी आपत्ति लेते हुए तत्काल भुगतान के निर्देश दिये जा चुके है। इधर झाबुआ सहायक आयुक्त ने बीइओ को निर्देशित कर जल्द भुगतान की सिफारिश भी की है। स्थानीय बीइओ एस एन श्रीवास्तव के अनुसार जिला सहायक आयुक्त के सन्दर्भित पत्र का हवाला देकर सभी प्राचार्यों को सभी अतिथि विद्वानों के द्वारा किये गए कार्य विवरण के साथ बिल प्रस्तुत करने के आदेश जारी करते हुए जल्द ही भगतान की बात कही गई है। उपस्थित अतिथि शिक्षकों के वेतन काटे कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यायल के व्यवहार से अतिथि शिक्षक परेशान नजर आए...

केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार... सांसद गुमान सिंह डामोर।

Image
NBT24 खबर झाबुआ से ................... झाबुआ । आजादी के बाद से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कल्याण की सिर्फ बातें करती रही, किया कुछ नहीं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उस पर अमल करना भी जानती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार द्वारा हाल ही में किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार इसका उदाहरण है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के अनुरूप इस मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के सांसदों को पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मोदी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार अंत्योदय की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बात झाबुआ अलिराजपुर रतलाम संसदीय क्षेत्र लोकप्रिय सांसद गुमान सिंह डामोर ने प्रेस नोट के माध्यम से जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर को दी सांसद श्री डामोर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।