Posts

Showing posts with the label Petlawad

बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कांधा, मुक्तिधाम पहुंचकर बेटों का फर्ज निभाया

Image
NBT24 नज़र हर ख़बर पर पेटलावद –  ग्राम सारंगी के वरिष्ठ नागरिक कन्हैयालाल आचार्य जो की पटवारी साहब के नाम से पहचाने जाते थे, 25 अगस्त को दिन में उनका निधन हो गया था, जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास से सुबह 9:30 पर निकाली गई। कन्हैयालाल जी पटवारी साहब के बेटियां ही थी बेटा नहीं था जिस पर बेटियों ने ही अपने पिता को कंधा देते हुए अंतिम यात्रा पर विदाई दी और बेटे का फर्ज निभाय। मुक्तिधाम पर पहुंचकर अपने पिता को अंतिम क्रिया की पूजन कर मुखाग्नि दी इस कहावत को चरितार्थ किया कि आज बेटियाँ भी बेटे से कम नही बल्कि बेटे के बराबर है।

रतलामी व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट का पेटलावद पुलिस ने किया खुलासा

Image
NBT24  खबर पेटलावद से................... अवैध शराब व हथियार से जुड़े शातिर अपराधी, 8 लेन रोड में ठेकेदारी का कार्य करते है बदमाश। पेटलावद - जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में अज्ञात बदमाशों द्वारा जिस तरीके से झाबुआ में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, उसी को ध्यान में रखते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने के एवं अपना मुखबीर तंत्र अधिक मजबूत करने के निर्देश दिइ थे। साथ ही जगह-जगह पूरे जिले भर में नाकाबंदी करने एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थे ।  29 जुलाई को राजेश अपने साथी के साथ मोटर सायकल से बामनिया से रतलाम जा रहा था। जैसे ही वे चापल्दा घाटी के थोड़ा आगे पहूंचे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार के चालक ने अपनी कार को राजेश की गाड़ी के आगे अड़ा दिया। स्वीफ्ट कार से दो व्यक्ति उतरे व राजेश की आंख में मिर्ची डालकर व उसके साथी के साथ मारपीट कर गले में टंगे बेग को छिन लिया। उसके बाद वह दोनों अज्ञात बदमाश स्वीफ्ट कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। बेग के अंदर करीब 2 लाख 50 हजार रुपए व कागजात थे। जिस पर थाना पेटला...

सारंगी में 1 अगस्त को अग्रवाल (कंसल) परिवार के तत्वावधान में बाबा श्याम का भव्य दरबार आयोजित किया जाएगा

Image
NBT24 खबर पेटलावद से ................ पेटलावद - समीपस्थ ग्राम सारंगी में एक शाम खाटूवाले के नाम कार्यक्रम के आयोजक अग्रवाल परिवार सारंगी के नितेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल ने बताया कि 1 अगस्त को बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन का आयोजन सारंगी (चौपाटी) पर किया जा रहा है। इसमें बाबा के छप्पन भोग, सवामनी, अखंड ज्योत, फूल बंगला, बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार एवं इत्र वर्षा व खाटू धाम से आए हुए बाबा के शीश के दर्शन हो सकेंगे। भजन सम्राट निशा गोविंद जी शर्मा जयपुर से बाबा के भजन गाने आयेंगे, और अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे। आयोजन में पधारने हेतु अग्रवाल परिवार ने सभी श्यामप्रेमी से आग्रह किया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारे और बाबा श्याम के भजनों का व शीश दर्शन का लाभ ले।

पेट्रोलियम पाइप लाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता के लिए माॅक ड्रील आवश्यक है- कलेक्टर सोमेश मिश्रा

Image
NBT24 खबर पेटलावद से ...................... पेटलावद -  पेट्रोलियम पाइप लाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता व सावधानी को ध्यान में रखते हुए ग्रामिण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन करना आवश्यक है कृषि कार्य के लिए पाइप लाइन के आसपास कोई भी खनन कार्य करना आवश्यक है तो कृषक संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें साथ ही भविष्य में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन वार्षिक विधि पूर्वक होना चाहिए। यह बात जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा राष्ट्रीय महत्व की अत्यंत ज्वलंनशील कच्चे तेल की वाडीनार-बीना क्रूड आयल पाइप लाइन पर ग्राम रलियावन तहसील पेटलावद के जनविहिन क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की सुरक्षा तैयारियों की जांच हेतु कि गई आफ साईड माॅक ड्रील के अवसर पर कही। शुक्रवार को भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा लेवल 1, 2, 3 की आफ साईड माॅक ड्रील का आयोजन किया गया था जिसमें कंपनी द्वारा आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारीयों का प्रदर्शन किया। इस माॅकड्रिल में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत, एसडीओपी सुश्री सोनू डावर, तहसी...