Posts

Showing posts with the label भिंड

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी - प्रभारी मंत्री श्री राजपूत

Image
NBT24 खबर भिंड से...................... जिला योजना समिति की बैठक संपन्न भिंड - राजस्व एवं परिवहन विभाग मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, सांसद श्रीमती संध्या राय, क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह, गोहद विधायक श्री मेवाराम जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामनारायण हिंडोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नाथू सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री मन...