ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं - कलेक्टर हर्षिका सिंह
NBT24 खबर मंडला से .......................... मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास से संबंधित विभागों की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में एक-एक ग्राम चिन्हित करें। इन चिन्हित ग्रामांे में कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, रेशम तथा अन्य विकास योजनाओं से जुड़े विभाग समन्वय बनाते हुए शासकीय योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दें तथा ऐसे गांवों को शासकीय रूप से लाभान्वित आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे गांवों का चिन्हांकन उनकी भौगोलिक परिस्थितियों, फसल, पानी तथा अन्य संसाधनों का आंकलन कर सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि ऐसे चिन्हित गांवों का लगातार भ्रमण करें। उन गांवों के विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन करें तथा मैदानी अमले के सहयोग से उन्हें लाभ प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों की आय के साधन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। संबंधित विभाग ग्रामीण स्तर पर आजीविका सहित अन्य सांधनों का आंकलन सुनिश्चित करें तथा ...