Posts

Showing posts with the label पेटलावद

युवक कांग्रेस मोदी पर जमकर बरसी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में निकाली साइकिल रैली

Image
  पेटलावद -  (आरिफ मंसूरी) यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में विक्रम मैडा व उनकी टीम द्वारा गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण *डीजल-पेट्रोल के दाम कम हुए की नही हुए, महंगाई कम हुई की नही हुई* के अंश चलाकर आम जनता का ध्यान आकर्षित किया। युवक कांग्रेस ने भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल की सवारी करते नजर आए। आपको बतादे कि पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुँच गए है जिससे आम जनता की कमर टूट गई है। बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से घिरी हुई है और कांग्रेस भी मौके को हाथो-हाथ बंटोर कर भाजपा पर कड़ा विरोध दर्ज करवा रही है। जिसमें विधायक प्रतिनिधि जीवन ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष बाबुसिंग बिलवाल, युवक कांग्रेस के गोलू हामड, गौरव जानी, दिनेश पड़ियार, विक्रम चावड़ा, शुभम मकवाना, यश सोलंकी, शैलेंद्र सिंह राठौर, जयराज भट्ट...