पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरेंडर से राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थक उत्साहित।
NBT24 खबर राजस्थान से .......................... पंजाब की समस्या का समाधान हो गया है-राहुल गांधी। जयपुर - 23 जुलाई को पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सिद्धू सहित कांग्रेस के सभी विधायकों को चाय पर आमंत्रित किया। सिद्धू ने कैप्टन के बगल में बैठकर गुफ्तगू भी की। इसे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का राजनीतिक सरेंडर माना जा रहा है, क्योंकि सिद्धू की घोषणा के बाद अमरेन्द्र सिंह की ओर से कहा गया कि जब तक सिद्धू अपनी सरकार विरोधी बयानों पर माफी नहीं मांगेंगे तब तक सिद्धू से मुलाकात नहीं होगी। लेकिन 23 जुलाई को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने केवल सिद्धू से मुलाकात की, बल्कि पास बैठकर गुफ्तगू भ की। सब जानते हैं कि कैप्टन की मर्जी के खिलाफ गांधी परिवार ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। अब कैप्टन ने भी सिद्धू के समक्ष राजनीतिक सरेंडर कर दिया है। सीएम अमरेन्द्र सिंह के सरेंडर से राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक उत्साहित है। क्योंकि शुरू से सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री ने जो रुख अपनाया...