Posts

Showing posts with the label Thandla

घर घर जाकर बच्चो को स्कूल आने का निमंत्रण दिया

Image
NBT24 नज़र हर ख़बर पर थांदला :- माध्यमिक विद्यालय खजूरी में नवागत प्रधान पाठक के रूप नियुक्ति होते ही  संजय धानक ने स्कूल को बोलती दीवार के रूप में हरा-भरा करने का संकल्प लिया साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु निर्णय लिया गया इस संबंध में गांव के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश डामोर ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसी कड़ी मैं आज मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार दिनांक 1 सितंबर 2021 से सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों कक्षा  6 टी  से 8 वी को  खोलने का निर्णय लिया गया जिसके तारतम्य में खजूरी शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठक संजय कुमार धानक  एवं स्टॉफ शिक्षकों के द्वारा घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल आने का निमंत्रण दिया गया । सभी गांव के बच्चे एवं पालक स्कूल पुनः खोलने पर बहुत खुश हुए । ओर बढ़ चढ़ कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहयोग किया । छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल में मास्क लगाकर आने का संकल्प लिया और कोरोनो को जड़ से समाप्त करने का संकल्प भी लिया। इस पुनीत कार्य को ग्राम पंचायत खजूरी के सरपंच महोदया श...

थांदला में इस बार सादगी से मनाया गया मोहर्रम का पर्व

Image
NBT24 खबर थांदला से......................... शासन की गाइड लाइन का किया पालन। थांदला - इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व परम्परा गत तरीके से मनाया गया। इस वर्ष भी मोहर्रम का जुलूस नही निकाला गया ।गुरुवार को सभी ताजियो को बाहर लाया गया। शुक्रवार को देर रात कर्बला में ले जाकर ठंडा किया । सभी सम्प्रदाय के लोगो ने ताजियों पर जाकर मन्नत उतारी मोहर्रम मां का चांद नजर आते ही 01 तारीख से स्थानीय जामा मस्जिद में मौलाना इस्माइल कादरी के नेतृत्व में धार्मिक प्रवचनो का आयोजन रखा गया। पूरे 10 दिन नगर की जामा मस्जिद में यादें हुसैन कार्यक्रम के तहत अकीदतमंदों ने धर्म लाभ लिया इसके अलावा शरबत छबील आदि भी श्रद्धालुओं को बाटा गया इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के चलते प्रशासन द्वारा मुहर्रम के ताजियो का जुलूस निकालने की परमिशन ना होने से मुस्लिम मोहल्लों में ही ताजियों को घुमा कर रस्म की अदायगी की गई । अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी मान मन्नत है पूरी की। दैनिक विनय उजाला के पत्रकार जमील खान ने भी अपने पुत्र जियान को एवम शाहिद खान ने अपने पुत्र मोहम्मद फेज को सरकारी ताजिए के सामने फलों ...

कु. नंदिनी चौहान स्वतंत्रता दिवस पर हुई सम्मानित

Image
NBT24 ख़बर थांदला से ............................... थांदला - यह स्वतंत्रता दिवस थांदला के चौहान परिवार के लिए गौरव का पर्व बन गया। मौका था चौहान परिवार की लाडली कु नंदिनी चौहान को जिले के प्रभारी मंत्री के हाथो प्रशस्ति पत्र मिलने का। थांदला के संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत कु नंदनी पिता अरविंद चौहान ने विज्ञान संकाय में 96.02 प्रतिशत प्राप्त कर परिवार, स्कूल तथा नगर का नाम रोशन किया। इसके उपलक्ष्य मे झाबुआ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के स्कूली शिक्षा मंत्री एवम जिले के प्रभारी श्री इंदरसिंह परमार ने नंदिनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कु नंदनी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, नंदिनी के दादाजी अशोक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, स्कूल संचालक ललित कांकरिया,   भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनी, पार्षद आनंद बाबुदादा चौहान सहित समस्त पारिवारिक सदस्य, इष्टमित्रों एवम गुरुजनों ने बधाई प्रेषित की।

थांदला बीईओ कार्यालय में हुआ 'अ' से अक्षर'  अभियान का शुभारंभ

Image
NBT24 ख़बर थांदला से.......................... ✍️शहादत खान ✍️ थांदला - निरक्षरता के कलंक को मिटाने का पूर्व में शासन द्वारा कई बार प्रयास झाबुआ जिले में किया गया चाहे नाम पढ़ना बढ़ना आंदोलन हो चाहे साक्षर भारत अभियान। शासन ने अलग-अलग योजनाओं को संचालित कर झाबुआ जैसे पिछड़े एवं शिक्षा के प्रति उदासीन जिले में साक्षरता दर बढ़ाने हेतु प्रयास किए हैं। वर्तमान में भी ऐसा ही एक प्रयास झाबुआ जिले के कलेक्टर महोदय सोमेश मिश्रा द्वारा अ से अक्षर योजना अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 15 अगस्त को झाबुआ से जागरूकता वाहन/ रथ को हरी झंडी देकर किया जावेगा। उक्त अभियान को सफल बनाने का दायित्व जिले के डीपीसी महोदय (नोडल अधिकारी), शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को दिया है थांदला एवं पेटलावद विकास खंडों के 50-50 ग्रामों का चयन प्रारंभिक तौर पर किया गया है इस योजना के अंतर्गत दोनों विकास खंडों के चयनित ग्रामों में कार्यरत शिक्षकों एवं क्षेत्र में पूर्व से कार्य कर रहे एनजीओ के सदस्यों द्वारा निरक्षरों का सर्वे कार्य किया जा चुका है।  दिनांक 13.08.2021 को उक्त अभियान में लगे समस्त मैदानी कर्मच...

हरियाली अमावस्या के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण

Image
NBT24 खबर थांंदला से.............................     थांदला - हरियाली अमावस्या के पुनीत अवसर पर विशेष मुहूर्त में रामायण मंडल एवं युवा रामायण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मुक्तिधाम परिसर नोगामा नदी एवं अंतिम विश्राम स्थली पर पौधारोपण किया गया l    इस अवसर पर अखिल भारतीय रामायण मेला आयोजन समिति के संयोजक नारायण भट्ट ने कहां की शिव पुराण में उल्लेख अनुसार यदि बेलपत्र की छांव में मृत देह को विश्राम करवाया जाता है तो केवल बेलपत्र के छांव से निकलने के मात्र से ही मुक्ति प्राप्त हो जाती है इसी तारतम्य में आज इस मुहूर्त में बेलपत्र ,पारस पीपल, नीम अर्जुन, आम , पीपल , करंज के पौधों का पौधारोपण विशेष फलदाई सिद्ध होता है l इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, हनुमान अष्ट मंदिर न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोरा, रामायण मंडल के वरिष्ठ विजय सिंह राठौड़ नौगामा, कमलेश नागर, कुलदीप झाला, कमलेश जैन, गोपाल नागर, विवेक व्यास, धार्मिक आचार्य, समरथ प्रजापत ,युवा रामायण मंडल के संयोजक पार्षद रोहित बैरागी उपाध्यक्ष विपुल आचार्य, अध्यक्ष धवल अरोरा उपस्थित थेl सभी के द्वारा सं...

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।

Image
NBT24 खबर थांदला से ................................. ✍️शहादत खान✍️ रुंडीपाडा बड़ी जुलवानिया पंचायत के 150 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्राथमिक सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है-जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक थांदला : भारतीय जनता पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है। भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।आज का दिन थांदला विकासखंड के लिये यादगार दिन साबित हुवा आज रुंडीपाड़ा बड़ा जुलवानिया पंचायत क्षेत्र से 150 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया वजह कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रो में कोई कार्य नही किया पानी, बिजली, डीपी, सड़क के लिये आज भी ग्रामीणजन मशक्कत कर रहे है ग्राम के वृद्धजन, युवा पिछले काफी समय से नाराज़ चल रहे थे। आज एक सादे समारोह में अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व जिला महामंत्री एवम ...

मधुर आवाज के बादशाह किशोर कुमार को याद किया

Image
NBT24 खबर थांदला से........................ थांदला -एमजी रोड थांदला स्थित अटल सामाजिक सेवा संस्थान मध्य प्रदेश व भारती गोरक्षा वाहनी जिला संगठन झाबुआ के थांदला इकाई प्रधान कार्यालय पर खंडवा के अनमोल रत्न, हिन्दुस्तान के मशहूर गायक किशोर कुमार की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पतंजलि जिला योग प्रभारी राम शरणम् के संचालक जगमोहन राठौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता में पूर्व पार्षद वरिष्ठ रामचंद्र कटारा, कार्यक्रम के संयोजक तान सिंह मेडा, राजू धानक वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर, शाहिद खान ने किशोर दा के चित्र पर दीप  प्रज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण कर नमन किया। संबोधन में जगमोहन राठौड़ ने कविता के माध्यम से उनके जीवन का प्रकाश डाला। पवन नाहर ने उनके गाए हुए गीत गाते हुए उन्हें याद किया । जिला गौरक्षा वाहिनी समिति के अध्यक्ष राजू धानक ने कहा कि हिंदुस्तान के महान गीतकार सरल नटखट युवाओं में जोश भरने वाले मायूस को खुश करने वाले मध्यप्रदेश के गौरव खंडवा में जन्मे हिंदुस्तान में अपनी आवाज से दिलों की दुनिया में राज करने वाले किशोर दा एक महान गायक ,महान...

जहरीली ताड़ी बेचने वाले पुलिस की गिरफ्त में

Image
NBT24 खबर थांदला से ................................. थांदला - आज दिनांक 03/08/21को थाना प्रभारी थांदला कौशल्या चौहान को मुखबीर से सूचना मिली की कस्बा थाना में अवैध रूप से जहरीली ताड़ी बना कर कुछ लोग विक्रय कर रहे हैं जिस पर थाना प्रभारी थांदला कौशल्या चौहान द्वारा प्रथक प्रथक दो टीम तैयार की जिसमें प्रथम टीम कार्यवाहक उप निरीक्षक खेम सिंह चौहान आरक्षक 133 नाहर सिंह आरक्षक 442 राहुल तथा दूसरी टीम सहायक उप निरीक्षक नानूराम आरक्षक 396 छगन आरक्षक 251 राम सिंह की तैयारी की इसके अतिरिक्त सिविल पार्टी को कस्बे मैं रवाना किया गया इस दौरान उप निरीक्षक खेम सिंहचौहान वह उनकी टीम को जानकारी मिली थी बेडावा बस स्टैंड पर लिंगाया उर्फ राजू पिता राममूर्ति कोला निवासी चैनपुरी का शौचालय के पास अवैध रूप से जहरीली ताड़ी बेचने के लिए चार प्लास्टिक की केन में लेकर खड़ा है जिसके कब्जे से 15 -15 लीटर की तीन केन तथा 20 लीटर की एक केन कुल 65 लीटर अवैध जहरीली ताड़ी जप्त की एवं पूछताछ में बताया कि पाउडर से ताड़ी बनाना बताया जो आरोपी लिंगाया उर्फ राजू के कब्जे से 203 ग्राम ताड़ी बनाने का पाउडर जप्त किया इसी प्रका...

राकेश डाबी बने कलाकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Image
NBT24  खबर थांदला से................... थांदला - शॉट विडयो क्रियेटर जोश एप के जरिये जनता का मनोरजंन करने वाले नगर के उभरते कलाकार राकेश डाबी जिन्हें विभिन्न अवसर पर जोश कंपनी भी सम्मानित कर चुकी है, व अपने लाखों फॉलोवर्स के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले जिले के वे एक मात्र कलाकार है। उनकी इस लोकप्रियता को भुनाने कलाकार एसोसिएशन ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। नए दायित्व को पाने के बाद राकेश ने कहा कि वे अब जिलें के अन्य कलाकारों को प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान के प्रयास करेंगे। आज रात्रि में एक समारोह में नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय, दिनेश वैरागी, पवन नाहर, समकित तलेरा, आत्माराम शर्मा, राजू धानक, शहादत खान, जावेद खान, कादर शेख, अविनाश गिरी, राजेश डामर, मो. शाहिद खान, मनीष वाघेला, नीलिमा डाबी, कुंतल डाबी, जमील खान, बंटी भारती, विवेक व्यास आदि ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संगठन में विभिन्न नियुक्तियों हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार - राजू धानक

Image
NBT24 खबर थांदला से...................… थांदला - अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो को गुजरात का प्रभारी व पंकज जोशी को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोश्यल मीडिया के इंदौर संभाग प्रभारी व भारतीय गौरक्षा वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष राजू भाई धानक ने आभार व्यक्त किया है।  साथ ही भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी को महिला स्वयं सहायता समूह का प्रदेश प्रभारी बनने पर राजू भाई धानक अपने साथ भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित शाहजी, भाजयुमो जिला मंत्री प्रणव परमार, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश नागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद रूनवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी, रितेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुजीत भाबर, डॉ दीपक सोनी, हेमंत शर्मा, आशुतोष राठौड़, पंकज चौरडिया, श्रीमती आरती सिसौदिया, मोहन यादव आदि के साथ श्रीमती संगीता ...

पूर्व आवंटन प्रक्रिया निरस्त कर नए रूप से पत्रकार भवन बनाकर देने की मांग

Image
NBT24 खबर थांदला से.....................  नगर के मीडिया कर्मी द्वारा दिये गये ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही की जावेगी-CMO अशोकसिंह चौहान नगर की पत्रकार साथीगण की जो मांग है यथा संभव जल्द ही परिषद के बैठक में निर्णय ले कर हल की जावेगी-अध्यक्ष बंटी डामोर नगर परिषद थांदला थांदला - नगर के समस्त पत्रकारों ने मिलकर थांदला नगर परिषद प्रभारी सीएमओ अशोक चौहान व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर को एक ज्ञापन सोंपतें हुए नगर के दक्षिण छोर पर स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पीछे जर्जर पड़े पत्रकार भवन को तोड़कर उसे नया बनाकर देने की मांग की है।ज्ञापन सौपने के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपाएवम पार्षद समर्थ उपाध्याय,वरिष्ठ पार्षद रोहित बैरागी, पीटर बबेरिया उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन नगर के वरिष्ठ पत्रकार आँचलिक पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष सुधीर शर्माने किया अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, प्रेस आयोग प्रदेशाध्यक्ष समकित तलेरा, निरंजन भारद्वाज, पवन नाहर, जावेद खान, कादर शेख, आत्माराम शर्मा, शाहिद खान आँचलिक पत्रकार संघ इकाई थांदला अध्यक्ष शहादत खान, जमील खान, राजेश डामर, शाहिद जैनब, राजू धानक, मनीष वाघेला, ...

पत्रकारों ने किया वरिष्ठ पत्रकार मनोज उपाध्याय का सम्मान

Image
NBT24 खबर थांदला से............................ थांदला - भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव जिलें के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार पण्डित मनोज उपाध्याय को गुरु पूर्णिमा पर उनकी सशक्त लेखनी के माध्यम से अंचल की जन समस्याओं से शासन प्रशासन को रूबरू करवाने व उन्हें क्रियान्वित करवाने की सक्रियता के कारण थांदला नगर के वरिष्ठ पत्रकार भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष आत्माराम शर्मा के साथ जितेंद्र सी. घोड़ावत, भारतीय प्रेस आयोग के प्रदेशाध्यक्ष समकित तलेरा, प्रदेश प्रभारी पवन नाहर, अरण्यपथ न्यूज़ संपादक निरंजन भारद्वाज, पब्लिक वॉइस संपादक राजेश डामोर, अटल सेवा संस्था के राजू धानक, मनीष वाघेला, जमील खान, शाहिद खान, अविनाश गिरी, गिरीशचंद्र धानक, कुलदीप वर्मा, विवेक व्यास आदि ने केसरिया दुशाला ओढ़ाते हुए श्रीफल के साथ वस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान ज्ञान का सम्मान है,और ईश्वर की कृपा आने से व गुरु का आशीष मिलने से अज्ञानी भी महाकवि कालिदास की तरह ज्ञानी बन जाता है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे ज्ञान दे व आरोग्यता प्रदान ...

कांग्रेस नेता बरसे भाजपा पर, मंडी प्रागंण में हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

Image
NBT24 ✍️शहादत खाॅन✍️ विधायक वीरसिंह भूरिया बोले कांग्रेस की नीतियों की होगी जीत। थांदला - कोरोनाकाल में हुई मौतों को लेकर भाजपा नीत केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता को सही आंकड़ों से भ्रमित कर रही है। यह आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रही है। कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा कृषि उपज मंडी थांदला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक वीरसिंह भूरिया व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह डामोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है,व भाजपा शासन के कारनामों को उजागर करना है, झूठ, छल - कपट धोखे वाली भारतीय जनता पार्टी की छवि से आज पूरा प्रदेश शर्मसार है, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धनबल से गिराया गया। महंगाई खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं गलत नीतियों से प्रदेश की जनता में आक्रोश है। जनता बस समय का इंतजार कर रही है। कार्यक्रम को कांग्रेस ज...

लक्ष्मीनारायण मन्दिर पहँचे पत्रकारों ने गुरु वंदन कर मनाया महोत्सव

Image
NBT24 खबर थांदला से.............................. ✍️ शहादत खान थांदला - कहते है सम्पूर्ण ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।सदगुरू की शरण में नतमस्तक होना व उनकी कृपा से अज्ञानी भी ज्ञानी बन जाता है। थांदला नगर के पत्रकारों ने जगत के पालनहार नगर के अतिप्राचीन तीर्थ लक्ष्मीनारायण मन्दिर पर पहुँचकर वहाँ पर पूजा अर्चना की व मन्दिर की सेवा पूजा कर रहे पंडित पुजारी डॉ.उमेश शर्मा का स्वागत वंदन अभिनन्दन दुशाला श्रीफल से करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पण्डित मनोज उपाध्याय, प्रेस आयोग प्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा, आत्माराम शर्मा, राजेश डामर, निरंजन भारद्वाज, पवन नाहर, मनीष वाघेला, राजू धानक, जमील खान, शाहिद खान, विवेक व्यास, कुलदीप वर्मा, बबलू व्यास, आशुतोष शर्मा सहित अन्य पत्रकार व भक्तगण उपस्थित थे।

थांदला में आरओ प्याऊ का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष ने किया

Image
शहादत खान  NBT24 खबर थांदला से............................ थांदला - पूरी थांदला विधानसभा में पहला सशुल्क आरओ वाटर प्याऊ का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने पिपली चौराहे पर किया।आरओ वाटर प्याऊ पर रोजाना 2 हजार लीटर आरओ का शुध्द पानी गाँव के लोगों को पीने के लिए मिलेगा। नागरिक यहाँ से कम दर में आरओ वाटर खरीद सकेंगे, जैसे कि 1 रुपये में 1लीटर तो 5 रुपये में 15 लीटर।इसी तरह शासकीय अस्पताल के सामने भी एक आरओ वाटर प्याऊ लगाया गया है जो कि पूर्णत: निशुल्क रहेगा, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को पुणे के पानी हेतु इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इस शुभारंभ कार्यक्रम में नगर के पत्रकारगण व नगर परिषद में पूर्व विधायक प्रतिनिधि रह चुके राकेश सोनी, भाजपा मंडल थांदला के अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, महामंत्री सुनील पणदा, पार्षद अली असगर पटवारी, विकास रावत, कमालूद्दीन शेख, विजय गिरी, गौरांकसिंह राठौर, धार्मिक आचार्य, कन्नू भगोरा, प्रकाश एवम् नगर के गणमान्य नागरिक व नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव युवा नेता ज़हीर मुगल का जन्मदिवस मनाया गया

Image
NBT24 खबर थांदला से ...................... कांग्रेस प्रदेश सचिव ज़हीर मुगल का जन्मदिवस थांदला में मनाया गया थांदला - आज दिनांक 23/07/2021 शुक्रवार को थांदला में कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव ज़हीर मुगल का जन्मदिवस शासकीय अस्पताल में फल वितरण कर मनाया। इस अवसर पर आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रुस्माल मेड़ा, आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला सचिव मसूल भूरिया, पार्षद आनंद चौहान नगर के सम्माननीय पत्रकार साथी, युवा कांग्रेस नेता आनंद चौहान, सुधीर भाबर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, पार्षद प्रतिनिधि कमालुद्दीन शेख, मुख्तियार पठान इमरान खान सहित आईटी सेल विधानसभा सचिव राजेश बारिया, सूरसिंह भूरिया, कमलेश वसुनिया, कमलेश निनामा, आईटी सेल विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक मोरिया, महेश भाबर, राकेश गरवाल, फुरसिंह डामोर, मुकेश डिंडोर, मिकु भाबर शांतु निनामा, कमल भाबर, रावजी भाबर, तोलसिंह, नितेश, दुबेस, अमरसिंह, विक्रम, दिनेश, विकास भाबर एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे