बड़वानी जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बताई जिले की स्थिति
NBT24 खबर बड़वानी से ............... बड़वानी : जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान से वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल में मुलाकात कर उन्हें जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया । इस दौरान श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 7 दिनो में मात्र एक कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जबकि शेष 6 दिवस किसी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। इस दौरान 7677 लोगो के सेम्पल की जाॅच की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि बड़वानी जिला भी जल्दी से जल्दी कोरोना मुक्त जिलो में शुमार होगा । इसके लिये जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन बधाई के पात्र है। जिन्होने आत्मसंयम एवं कोरोना के दौरान निर्धारित नियमो का पालन करते हुये जिले को इस सुखद स्थिति में लाने का कार्य किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने बड़वानी जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल को निर्देशित किया कि वे महाराष्ट्र से लगे होने के कारण बड़वानी जिले...