शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में अब नवीन छात्रों को भी मिलेगा प्रवेश
NBT24 खबर भोपाल से ........................... भोपाल - स्कूल शिक्षा विभाग के शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में अब नवीन छात्रों को भी प्रवेश मिल सकेगा। मध्यप्रदेश में अनेक वर्षों के बाद शासकीय संस्थाओं में संचालित बी.एड., डी.एड., डी एल.एड. जैसे शैक्षिक कोर्स में गैर शासकीय या नए विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 से इन संस्थानों की सभी सीटें प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के विभिन्न कैडर के अध्यापकों के लिए आरक्षित थीं। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अंतर्गत 43 शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, 7 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, 2 प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, 1 शासकीय मनोविज्ञान एवं संदर्शन महाविद्यालय और 1 पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है। इन संस्थानों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, इस वर्ष से विभागीय अभ्यर्थियों और गैर विभागीय अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सीटों में बंटवारा किया गया है। शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डी.एल.एड में...