सीमा विवाद पर मिजोरम पुलिस का नया दांव , असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर एफआईआर दर्ज
NBT24 खबर मिजोरम से ............….............. आइजोल - असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद में मिजोरम पुलिस ने नया दांव खेलते हुए कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम (Assasm) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma,), राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (HQ) जॉन एन के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस के 200 जवानों पर FIR उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात मिजोरम पुलिस ने वैरेंगते थाने में FIR दर्ज की थी। इस दौरान असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए थे। मिजोरम के अधिकारियों को नोटिस इस बीच मिजोरम के कुछ अधिकारियों के खिलाफ असम प्रशासन ने नोटिस जारी किए थे। असम पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि इन अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी किये गये...