यह भूपेन्द्र यादव का ही दम खम रहा कि आरएएस के इंटरव्यू का परिणाम जारी हो गया।
NBT24 खबर राजस्थान से ................. यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य राजकुमारी गुर्जर ने किसी भी अभ्यर्थी को अधिक अंक नहीं दिलवाए। जयपुर - आरएएस यानी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम 13 जुलाई की देर रात को घोषित कर दिया। यह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव का ही दम खम रहा कि उन्होंने सारे दबावों को परे ढकलते हुए परिणाम घोषित कर दिया। 13 जुलाई को दोपहर एक बजे इंटरव्यू का काम पूरा हुआ और रात को परिणाम घोषित हो गया। हालांकि इंटरव्यू के अंतिम दिन ही परिणाम घोषित करने की आयोग की परंपरा है, लेकिन सब जानते हैं कि आरएएस के इंटरव्यू के अंतिम दिन 13 जुलाई से पांच दिन पहले 9 जुलाई को एसीबी ने आयोग के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को 23 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन 10 जुलाई को बांदीकुई क्षेत्र से नरेन्द्र पोसवाल नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। मीडिया में खबरों में कहा गया कि सज्जन सिंह गुर्जर यह रिश्वत आयोग की सदस्य श्रीमती राजकुमारी गुर्जर के नाम पर ले रहा था। श्रीमती गुर्जर भी आयोग के अन्य सदस्यों की तरह आरएएस...