Posts

Showing posts with the label Meghnagar

मेघनगर में साई चौराहे पर बनाया पाकिस्तान का झंडा, लिखा मुर्दाबाद, किया विरोध

Image
NBT24 नज़र हर ख़बर पर ✍️फारूख शेरानी✍️ मेघनगर : पिछले दिनों मुर्हरम के दौरान उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे का विरोध आदिवासी अंचल में भी शुरू हो गया है। बुधवार को जिले के मेघनगर शहर में सकल हिन्दु समाज के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने पाकिस्तान समर्थकों का विरोध करते हुये ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग सरकार से की है।  मेघनगर के थांदला रोड़ स्थित सांई चोराहे, झाबुआ रोड़ स्थित झाबुआ चोराहे, रंभापुर रोड़ स्थित रेलवे ओवर ब्रिज सहित शहर के प्रमुख चैराहों पर पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज पेंट किया और उसके ऊपर मुर्दाबाद लिख कर चप्पल-जुते पहन कर झंडे पर खड़े रहे और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। सकल हिन्दु समाज की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के कुछ हिन्दुवादी नेता भी मौजूद रहे। हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं ने दशहरा मैदान से शहर में जुलूस निकाला और थाने पर एसडीएम और थाना अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा । विरोध को देखते हुये टीआई कैलाश रावत में थाने का संपूर्ण बल व्यवस्था में तैनात किया था ताकि किसी प्रकार की को...

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ झाबुआ ने की जिला इकाइयों की घोषणा

Image
NBT24 नज़र हर ख़बर पर झाबुआ से प्रियंक तिवारी, थांदला से जावेद खान तो मेघनगर से सुनील डाबी बने अध्यक्ष। मध्यप्रदेश का शसक्त पत्रकार संघ पत्रकारो के हितों की लड़ाई लड़ने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आज झाबुआ जिला इकाई की जिला महासचिव हरीश यादव ने घोषणा की।  फारुख शेरानी मेघनगर । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष श्री शलभ भदोरिया जी, इंदौर संभाग के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी शुक्ला के सुझाव एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी पुरोहित की  अनुसंसा तथा वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जी जोशी व महासचिव सुनील कुमार जी त्रिपाठी एवं झाबुआ जिलाध्यक्ष कमलेश बम की अनुमति से जिला महासचिव हरीश यादव ने झाबुआ, थांदला, रामा एवं मेघनगर के तहसील अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमे झाबुआ तहसील अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, थांदला तहसील अध्यक्ष जावेद खान मेघनगर तहसील अध्यक्ष सुनील डाबी एवं रामा तहसील अध्यक्ष पवन राठौर को मनोनीत किया गया। इनकी नियुक्ति पर जिले के समस्त वरिष्ठ पत्रकार जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने बधाई प्रेषित की। यह बैठक कोरोना नियमानुसार सीमित संख्या में...

सेन्ट आर्नोल्ड स्कूल में हुआ वृक्षा रोपण कार्यक्रम

Image
NBT24 ख़बर मेघनगर से ............................... अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाएं फारुख शेरानी  मेघनगर। में जहां एक और रोटरी क्लब अपना पर्यावरण सहेजने की दिशा में 1111 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर सतत प्रयासरत है इसी कड़ी में मेघनगर के सेंट अर्नाल्ड स्कूल के फादर ऐन्ड्रूस लोबू द्वारा भी पर्यावरण के सहेजने की दिशा में अग्रसर है इसी कड़ी में सेंट आर्नोल्ड  स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण का एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें विशेष अतिथि के रुप में मेघनगर थाना प्रभारी कैलाश चौहान स्टेशन प्रबंधक राम हरी मीणा रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया रोटरी क्लब के संस्थापक भरत मिस्त्री सचिव महेंद्र सिंह सोलंकी वरिष्ठ रोटेरियन मांगीलाल नायक पंकज राका कांतिलाल नीमा आदि मौजूद रहे इस अवसर पर थाना प्रभारी मेघनगर ने वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण सहेजने व विद्यार्थियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करने करने वाली बात कही,   इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष  निलेश भानपुरिया ने भी पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला वह विद्यालय परिवार द्वारा किये जा रहे वृक्षा रोपण म...

भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

Image
NBT24 ख़बर मेघनगर से.............................. भाजपा मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न मेघनगर मण्डल भाजपा के सभी बूथों के प्रतिनिधित्व रहे उपस्थित फारुख शेरानी मेघनगर- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान अंतर्गत कार्यशाला प्रशिक्षण मेघनगर मण्डल द्वारा आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थानीय होटल अमर शांति में रखा गया। जिसमे मेघनगर मण्डल के सभी बूथों का प्रतिनिधित्व रहे इस एक दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण में चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कैसे कोविड काल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्य करेंगे और बीते दूसरी लहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा का कार्य बेहतरीन ढंग से किया गया था तो वही अब कोरोना की तीसरी लहर जो आने वाली हैं उसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना और सभी ग्रामीणजनों को वेक्सीननेशन के लिए प्रेरित करना हैं। कोरोना से बचना हैं तो वेक्सीननेशन जरूर लगवाना हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत चरैवेति चरैवेति गान के साथ भाजपा के पितृ पुरुष एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्या एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम मे...

रोटरी क्लब अपना ने असहाय परिवारों में बाटी राखी की मुस्कान

Image
NBT24 News Bharat Times 24 न्यूज मेघनगर से....................... सेवा भारती की स्वदेशी राखियां रोटरी क्लब अपना ने खरीदी 200 परिवारों के भाइयों की कलाई सुनी ना रहे  रोटरी क्लब ने रखा सुनी कलाई का ध्यान ✍️ फारुख शेरानी ✍️ मेघनगर - राखी की चमक व उत्सव की धूम भाई बहनों के बीच का स्नेह रक्षा का बंधन उसी उत्सव को राखी कहते है। मेघनगर नगर के असहाय परिवारों मैं भी भाइयों की कलाई कोरोना काल की मार मैं सुनी नहीं रहे इसका पूरा ध्यान रखते हुए रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने राखी के त्यौहार पर असहाय 200 से अधिक परिवार को 1 माह तक का खाद्य सामग्री मिठाई व राखी का वितरण विजन  गांव गांव फलिए मोहल्ले में जाकर किया। रोटरी क्लब अपना नगर व अंचल में त्यौहार व सद्भावना पर्यावरण के प्रति व अध्यात्म एवं स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति भी नियंत कुछ न कुछ  गतिविधियां संचालित कर रहा है।रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया  संस्थापक भारत मिस्त्री रो. सुमित जैन रो. जयंत सिंघल रो मांगीलाल नायक आदि उक्त सामग्री वितरित करने असहाय परिवारों के बीच पहुंचे तो ग्रमीणों की खुशी का तो कोई ठिकाना ना रहा। ग्रामीणों...

मेघनगर मे बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस

Image
NBT24 ख़बर मेघनगर से ........................ मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर पत्रकार पंकज बडोला ने लहराया तिरंगा तो रामदल अखाड़े में पत्रकार नीलेश भानपुरीया ने लहराया तिरंगा मेघनगर (फारुख शेरानी) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ 75 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन बान ओर शान तिरंगा झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ  ! इसी तरह नगर की अन्य संस्थाओं पर भी लहराया गया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर सुबहा 7 बजकर 35 मिनिट पर पत्रकार संघ कार्यालय मेघनगर पर वरिष्ट पत्रकार पंकज बडोला ने झन्डा वन्दन किया, तो 8 बजकर 30 मिनट पर रामदल अखाडे मे वरिष्ठ पत्रकार निलेश भानपुरीया ने तिरंगा फहराया ओर नगर परिषद मेघनगर में सीएमओ विकास डावर ने झंडा वंदन किया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम सिह भाभर ,वा शासकीय हॉस्पिटल डॉ सैलेक्सी वर्मा, ट्रेंट केमिकल फैक्ट्री में सिन्हा सर ने, डा किशोर नायक आदि ने देशवासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी !  इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार विमल जैन, सलीम शेरानी, अनुप भण्डारी,  सुनिल डाबी, अलि असगर बोहरा, फारुक शेर...

मेघनगर वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश बंधु का निधन

Image
NBT24 खबर मेघनगर से ✍️ फारूख शेेरानी✍️ मेघनगर - पत्रकार संघ मेघनगर के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश बंधु का आज दुखद निधन हो गया है। श्री बंधु श्रमजीवी पत्रकार संघ में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे इसके अलावा वह कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। उनके निधन में एक सच्चे निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार को नगर वासियों से दूर कर दिया है। चौथा संसार अखबार से अपनी पत्रकारिता का आगाज करने वाले श्री बंधु जिले के प्रारंभिक संवेदनशील पत्रकारों में से एक थे। उनकी कई खबरों पर प्रशासन ने जागरूकता दिखाकर आम जनता के हित के कार्य किए थे। आम जनता की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल थी। लंबी बीमारी के चलते हुए विगत कई महीनों से पत्रकारिता से दूर थे गुरुवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग मुक्तिधाम पहुंचे। श्री बंधु पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, उनका इलाज गुजरात के हॉस्पिटल में चल रहा था। वह पैरालाइज बीमारी से भी ग्रसित थे, परंतु अपनी इच्छाशक्ति के दम पर वे पुनः स्वस्थ भी हो चुके ...

ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा किया मेघनगर पुलिस ने

Image
NBT24 खबर मेघनगर से.......................... घटना का विवरण :- दिनांक 06.08.2021 को थाना मेघनगर पर सूचनाकर्ता अनील पासवान ने सूचना दी कि रामबली पिता भदयदास जाति पासवान उम्र 60 साल नि. ग्राम बडी घरयाली थाना सलमेरा जिला नालंदा बिहार हाल मुकाम एग्रो फांस. कंपनी मेघनगर में ठेकेदारी का काम करता है, जो दिनांक 04.08.2021 को शाम को लगभग 06.00 बजे बिना बताये कहीं चला गया है। जिसका फोन भी बंद आ रहा है। जिस पर थाना मेघनगर पर गुमशुदगी क्र 26/2021 दर्ज की गई। बाद दिनांक 07.08.2021 को फरियादी राजवल्लभ पासवान एवं रामबली का लड़का राकेश पासवान बात कर रहे थे, कि तभी रामबली के साथी उपेन्द्र व जूगल आये व बताया कि एक चरवाह जंगल तरफ से आ रहा था उसने हमें बोला कि एक लाश जंगल में नाले में पड़ी है। जिस पर फरियादी व रामबली के साथ काम करने वाले साथी दौडकर फैक्ट्री के पिछे जंगल में नाले तरफ गये और देखा तो नाले में एक लाश पड़ी थी लाश को पास जाकर देखा तो लाश रामबली की थी। पुलिस ने मौके पर पहॅुचकर देखा मृतक रामबली की लाश क्षत -विक्षत होने से व उसके शव पर किडे आदी पड जाने के कारण बॉडी डिस्कंपोस होने की स्थिती में मृतक र...

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना

Image
वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में लगे 200 पौधे                                                                                             मेघनगर। फारुख शेरानी । रोटरी क्लब अपना के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वितीय चरण समारोह में एसडीएम ऑफिस परिसर से मुक्तिधाम तक वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम की शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल भाना मेघनगर सीएमओ विकास डावर तहसीलदार हर्षल बहरानी खंड शिक्षा अधिकारी जीएस देवहरे एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री डीके शुक्ला द्वारा भगवान श्री गणेश के समक्ष पुष्प और दीप प्रज्वलन से हुआ गणेश वंदना रोटेरियन चंदनबाला शर्मा ने प्रस्तुत की कार्यक्रम में 175 से 200 पौधे आज लगाने का लक्ष्य रखा गया है बताते हुए अध्यक्ष नीलेश भानपुरीया ने स्वागत भाषण में अतिथियों का...

उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हुई 

Image
NBT24 ख़बर मेघनगर से................................. देश की मोदी सरकार ऐसी कई जनहितैसी योजनाएं चला रही हैं जिसका लाभ लोगो तक पहुँच रह है - भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक           ✍️ फारुख शेरानी ✍️ मेघनगर - झाबुआ जिले के मेघनगर में सुयश गैस एजेंसी से भाजपा जिलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकताओं की उपस्थिति में आज उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बाटे गये। स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन' की सोच के साथ शुरू हुई पीएम उज्जवला स्कीम का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। जबकि 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से उज्जवला योजना के पहले चरण की शुरुआत की गई थी इसके तहत 5 करोड़ गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटने का लक्ष्य रखा गया था योजना को लाने का उद्देश्य महिलाओं को चूल्हे के धुंए से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और एलपीजी का उपयोग बढ़ाकर प्रदूषण को कम करना था वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन के लिए भी फंड जारी किया था ये अतिरिक्त कनेक्शन उन गरीब परिवारों को दिए ...

मोरडूंगरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर किया गया पौधा रोपण

Image
NBT24 खबर मेघनगर से................................ ✍️ फारूख शेेरानी✍️ मेघनगर - जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा पिछले दिनों प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर 10,10 पौधे रोपे जाने एवं फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए थे। उसी कड़ी में आज बड़े तालाब के पास स्थित मोरडूंगरा के आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर मधुबाला खपेड़ द्वारा अपनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता भूरिया एवं अनिता वसुनिया के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्य किया गया जिसमें आंवला, इमली, सुरजना, निम्बू आम सहित कई पौधे आंगनवाड़ी परिसर के आसपास लगाए गए ,इस पौधरोपण को सफल बनाने में इलाके के तड़वी कांजी वसुनिया के परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही सुपरवाइजर मधुबाला खपेड़ द्वारा जिला कलेक्टर की पहल को सफल बनाने हेतु लोगों से अधिक से अधिक पौधे अपने आसपास लगा कर पर्यावरण को सुंदर और सुरक्षित करने की अपील की गई।

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

Image
NBT24 खबर मेघनगर से......…............... ✍️फारुख शेरानी✍️ मेघनगर ।प्रकृति हमारी मां है और हमें अपनी भारतीय संस्कृति से प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने माता-पिता को जीवन में भगवान स्वरूप दिखाया है. वृक्षारोपण उसी श्रंखला में अपने मातृभूमि की सेवा है उक्त स्वागत भाषण रोटरी क्लब अपना अध्यक्ष निलेश भानपुरिया ने कहा व अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब अपना मेघनगर के साथियों ने पुष्प से किया. समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के वरिष्ठ व संघचालक आकाश चौहान द्वारा उद्यान में प्रथम वृक्षारोपण किया गया श्री चौहान ने भारतीय परंपरा व वेदों में दिए प्रारूप को समझाया एवं वृक्षारोपण कर वृक्ष लगाने व उनका महत्व बताया व रोटरी क्लब के कार्यो की सराहना की. समारोह के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, समाज सेवी उद्योगपति विनोद बाफना, जयंत सिंघल, आत्म स्वरूप सिन्हा, मेघनगर के प्रथम चार्टर्ड अकाउंटेंट बलवंत हाड़ा ने मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना श्रीमती चंदनबाला शर्मा ने मधुर आवाज से कि. समारोह में रोटरी क्लब अप...

सेवानिवृत् होने पर चौंकी प्रभारी श्री चुंडावत का किया सम्मान, गांव में बैंड-बाजों से निकाला जुलुस

Image
NBT24 खबर मेघनगर से................. मेघनगर - देश भक्ति जनसेवा के मूलमंत्र को अपने सेवाकाल में बनाएं रखने व पुलिस सेवा में 42 वर्ष सात माह तक कार्यरत रहे। राजस्थान की मिट्टी में आसपुर कस्बे में पले बढ़े सहायक उपनीरीक्षक से रिटायर्ड हुए हरिसिंह चुंडावत का ग्राम मित्रमंडल व पत्रकार संघ द्वारा  स्वागत अभिनंदन समारोह रखा गया । इस कड़ी में पुलिस चौकी रंभापुर से  बैंड-बाजे से विजय जुलुस निकाला गया। चूंडावत परिवार के सदस्य सहित आयोजन में विधायक वीर सिंह भुरिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजमल पड़ियार,भारत सिंह सांकला, नवल सिंह नायक, ,पत्रकार पंकज रांका, भुपेन्द्र बरमण्डलिया,अभय जैन,डॉ हितेश खतेडिया, नवागत चौकी प्रभारी नवल सिंह बघेल, कल्याणपुरा के सब इंस्पैक्टर असफाक ख़ान उर्स कमेंटी के भुरूभाई,ईश्वर धमावत, प्रवीण कठोरता, केशव धमावत ,प्रहलाद सिंह नायक, डॉ भरपोड़ा,पुलिस स्टाफ ने भी शिरकत की।जगह जगह पुष्पमाला से स्वागत व फलों का वितरण भी किया। एसपी आशुतोष गुप्ता एसडीओ एम एस गवली टीआई कैलाश चौहान पुर्व टीआई कौशल्या चौहान ने शुभकामना संदेश में श्री चुंडावत की कर्तव्य निष्ठा व अनुशासन की सराहना की...