Posts

Showing posts with the label #अहमदाबाद

पीएम मोदी ने गुजरात को दी अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन और ‘5 स्टार’ होटल की सौगात

Image
NBT 24 खबर अहमदाबाद से......…......... अहमदाबाद -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इनमें गांधीनगर रेलवे स्टेशन, एक्वेटिक और रोबोटिक्स गैलरी, गुजरात साइंस सिटी में नेचर पार्क समेत कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने उस वडनगर रेल्वे स्टेशन के बदले स्वरूप का भी उद्घाटन किया जहां वे बचपन में ट्रेन में चाय बेचते थे। उन्होंने गांधीनगर-वडनगर ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। पीएम मोदी ने गांधीनगर के रेलवे स्टेशन को नए भारत की पहचान बताया है और कहा कि ये तमाम लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को कॉनक्रीट का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं खड़ा करना है, बल्कि नए तौर-तरीकों पर जोर देना है। प्रधानमंत्री ने अपना विजन बताते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि देश के हर नागरिक को रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलें। वे चाहते हैं कि हर राज्य में रेलवे स्टेशनों का इसी अंदाज में विकास हो और देश को बेहतरीन सुविधाएं मिलें। पीएम ने जानकारी दी कि रेलवे स्टेशन को वाईफाई...