पीएम मोदी ने गुजरात को दी अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन और ‘5 स्टार’ होटल की सौगात

NBT 24
खबर अहमदाबाद से......….........
अहमदाबाद -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इनमें गांधीनगर रेलवे स्टेशन, एक्वेटिक और रोबोटिक्स गैलरी, गुजरात साइंस सिटी में नेचर पार्क समेत कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने उस वडनगर रेल्वे स्टेशन के बदले स्वरूप का भी उद्घाटन किया जहां वे बचपन में ट्रेन में चाय बेचते थे। उन्होंने गांधीनगर-वडनगर ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। पीएम मोदी ने गांधीनगर के रेलवे स्टेशन को नए भारत की पहचान बताया है और कहा कि ये तमाम लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को कॉनक्रीट का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं खड़ा करना है, बल्कि नए तौर-तरीकों पर जोर देना है।

प्रधानमंत्री ने अपना विजन बताते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि देश के हर नागरिक को रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलें। वे चाहते हैं कि हर राज्य में रेलवे स्टेशनों का इसी अंदाज में विकास हो और देश को बेहतरीन सुविधाएं मिलें। पीएम ने जानकारी दी कि रेलवे स्टेशन को वाईफाई से भी जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में और भी रेलवे स्टेशनों का इसी तर्ज पर विकास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संबोधन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और शुक्रिया अदा किया।

 रोबोटिक्स गैलरी –

127 करोड़ की लागत से बनी रोबोटिक गैलरी में लोगों को रोबोटिक की दुनिया में हो रहे बदलाव के बारे में जानकारियां मिल सकेंगी। रोबोटिक्स गैलरी 127 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। यह 11000 स्क्वायर मीटर में फैली है. इसमें करीब 79 प्रकार के 200 रोबोट मौजूद हैं। इनमें से सबसे चर्चित ह्यूमनॉइड रोबोट है। जो इंसानों की तरह ही बना है।

एक्वेटिक्स गैलरी –

अहमदाबाद में एक्वेटिक्स गैलरी साइंस सिटी में 260 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। यह देश का सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इसमें बने 68 टैंक में दुनियाभर के जलीय प्रजातियों की झलक देखी जा सकती है। इसमें शार्क, एलीगेटर फिश शामिल हैं। यहां एक अनोखी 28 मीटर लंबी वॉकवे टनल भी है, इससे होकर जलीय प्रजातियों को देख सकते हैं। इस एक्वेरियम में 188 प्रजातियों की 11600 मछलियां हैं।

नेचर पार्क –

14 करोड़ की लागत से बने नेचर पार्क में मिस्ट गार्डन, चेस गार्डन, सेल्फी पॉइंट, स्कल्पचर पार्क और आउटडोर मार्ग समेत कई खूबियां हैं। इसमें बच्चों के लिए डिजाइन की गई भुल-भुलैया भी है। इस पार्क में वैज्ञानिक जानकारी समेत प्राचीन मैमथ, टेरियर बर्ड, सेबर टूथ लॉयन जैसे विलुप्त जानवरों के स्कल्पचर भी रखे गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना