जयपुर में नोट छापने का कारखाना पकड़ा, 5.80 लाख के नकली नोट बरामद - असली जैसे प्रतीत हो रहे हैं नकली नोट
NBT24
खबर गुलाबी नगरी जयपुर से ........................
जयपुर - स्पेशल ऑपरेशन ग्रपु (एसओजी) ने जयपुर के गोनेर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में नकली नोट छापने का कारखाना पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद दो जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से करीब पौने छह लाख रुपए के नकली नोट व उपकरण बरामद किए हैं।
एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि बीती देर रात एसओजी के डीआईजी शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक विजयकुमार राय समेत जाब्ते ने महिमा कोपल अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर बने विला में दबिश दी। वहां वीरपुर (माधवगंज-ग्वालियर-एमपी) निवासी ब्रजेश मौर्या व मोहननगर (पुरानी बस्ती-नाहरगढ़ रोड-जयपुर) निवासी प्रथम पुत्र अनिल शर्मा भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ब्रजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर जयपुर के इस विला नंबर 51 में में नकली नोट छापने का कारखाना चला रहा है। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसओजी को मौके से 5 लाख 80 हजार 900 रुपए के भारतीय नकली नोट मिले। इनमें 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट बरामद किए गए। साथ ही कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेशन मशीन, नोट छापने के कागज शीट व अन्य सामान मिला, जिसे जब्त कर लिया। जब्त जाली मुद्रा असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमें वॉटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है। एसओजी अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Comments
Post a Comment