IRS शशांक यादव की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार कैश

NBT24
खबर कोटा से ..............
कोटा - गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डब्बों में रख ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के लिए किसानों से वसूले थे ।
(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) कोटा की टीम ने अफीम महाप्रबंधक, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) शशांक यादव (IRS) की गाड़ी से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए की मोटी रकम बरामद की है।

शशांक पर नीमच (मध्य प्रदेश) फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। और यह कार्रवाई शनिवार को हैगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चेकिंग के दौरान हुई।

इतनी बड़ी राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने शशांक यादव को पकड़ा है बताया जाता है कि  यह रकम अफीम किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूली गई थी।

ACB के एएसपी चंद्रशील के मुताबिक, शशांक यादव के द्वारा अफीम फैक्ट्री नीमच से राजस्थान के लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम जमा की जाती है।

वर्तमान में फैक्ट्री को अफीम देने वाले मध्य प्रदेश व राजस्थान के काश्तकारों के सैंपल की जांच हो रही है और  सेंटरों पर जांच के बाद प्रतिशत के हिसाब से काश्तकारों को भुगतान किया जाता है।

शशांक यादव के पास नीमच अफीम फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है और  आरोप है कि शशांक और नीमच में कार्यरत अन्य कर्मचारी अजीत सिंह, दीपक यादव और दलालों के माध्यम से 60 से 80 हजार रुपए प्रति किसान वसूले जा रहे हैं।

रकम के एवज में अफीम की बढ़िया गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत ज्यादा बताकर 10 आरी, 12 आरी का पट्टा दिलवाया जाता है तथा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़ के किसानों के साथ ऐसा किया जा रहा है और  रकम नहीं देने पर अफीम को घटिया करार दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना