तेज गति ट्रक और पेपर वाहन की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत

NBT24
खबर आम्बुआ जिला आलीराजपुर से ................

अम्बुआ - आलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम सेवड मोटा उमर सीमा पर आज सुबह जोबट की ओर से आ रहे पेपर वाहन को आम्बुआ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मर दी, जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर से प्रतिदिन समाचार पत्रों के बंडल लेकर आने वाली इको वेन की सुबह 6 बजे जोबट से आते समय तेज गति से आने वाले ट्रक MP 13 H 5357 से जोरदार भिड़ंत होने से उसमे सवार राजू चौहान नामक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवम् अंकित साहू निवासी इंदौर गम्भीर रूप से घायल हो गया था, आलीराजपुर अस्पताल ले जाते समय घायल अंकित साहू ने भी दाम तोड दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

जिला भाजपा हेल्थ फ़ोर्स बनाने की दिशा ने बढ़ी आगे