बड़वानी जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बताई जिले की स्थिति
NBT24
खबर बड़वानी से ...............
बड़वानी : जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान से वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल में मुलाकात कर उन्हें जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया । इस दौरान श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 7 दिनो में मात्र एक कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जबकि शेष 6 दिवस किसी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। इस दौरान 7677 लोगो के सेम्पल की जाॅच की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि बड़वानी जिला भी जल्दी से जल्दी कोरोना मुक्त जिलो में शुमार होगा । इसके लिये जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन बधाई के पात्र है। जिन्होने आत्मसंयम एवं कोरोना के दौरान निर्धारित नियमो का पालन करते हुये जिले को इस सुखद स्थिति में लाने का कार्य किया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने बड़वानी जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल को निर्देशित किया कि वे महाराष्ट्र से लगे होने के कारण बड़वानी जिले की स्थिति पर सतत नजर बनाये रखे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व के समान अपने जनजागरूकता अभियान को जारी रखे । जिससे जिले में बनी यह सुखद स्थिति निरन्तर जारी रह सके ।
ज्ञातव्य है कि जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने कोरोना के मददेनजर एक पखवाड़े में 200 से अधिक ग्रामों का दौरान कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता का अभियान चलाया था । जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी भी अब बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन केन्द्र पर पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन करवा रहे है। जबकि पूर्व में वे लोग तथाकथित कुछ लोगो के बहकावे के कारण वैक्सीनेशन करवाने से कतरा रहे थे ।
Comments
Post a Comment