कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने पर जेसीआई ने जताया आभार

NBT24
खबर लखनऊ से........................

Published from Blogger Prime Android App

✍️शहादत खान✍️

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने पर पत्रकारों की संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया (रजि0) ने सराहना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के बीच 5.50 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन पत्रकारों की मृत्यु हुई है, मैं उनके और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हॅू। इस कार्यक्रम के दौरान इण्डिया टी.वी. के प्रमुख रजत शर्मा भी मौजूद थे।कार्यक्रम में मुख्य सचिव आर.के.तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान हमारे कई पत्रकार साथी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मौत का ग्रास बन गये। पूरे देश मे कई पत्रकारों ने अपनी जान गंवा दी लेकिन इस दौरान भी हमारे पत्रकार साथियों ने बखूबी अपने कार्यो को अंजाम दिया। संगठन ने पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा माना जाये इसके लिए आवाज बुलंद की थी। आज उत्तर प्रदेश में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।यह धनराशि पत्रकारों की कमी को तो पूरा नहीं कर सकती लेकिन उनके परिजनों को परिवार के दायित्व के निर्वहन मे कुछ सहायक अवश्य सावित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना