थांदला पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही लूटी गई 02 बाइक की बरामद। नगर के 02 आरोपी को किया गिरप्तार।
NBT24
खबर थांदला से ............................
थांदला - नगर में बीते कई माह से चोरों के हौसले बुलंद है दिनदहाड़े लूट, चोरी, को अंजाम दे कर फरार हो जाते है पिछले 02 माह में नगर के मंदिरों को भी चोरों ने निशाना बनाया जिसका आज तक पता नही चला जिससे पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान भी लगे किंतु कल ही नवागत थाना प्रभारी ने जोइनिंग दी आज12 घंटे के भीतर चोर पुलिस के शिकंजे में निश्चित रूप से थाना प्रभारी कौशल्या चौहान बधाई की पात्र है महिला पुलिस अधिकारी के आने से कुछ हद तक पिछली चोरियां का भी अब खुलासा हो सकता है।
आज ही शकील मोहमद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि में बाइक से आ रहा था कि नोगावा नर्सरी के पास नगर के ही दो व्यक्ति चिरंजीत व दीपक पिता शांतिलाल राठौड़ ने रास्ता रोक कर बाइक छीन कर मारपीट कर फरार हो गये। शकील मोहम्मद की रिपोर्ट पर पुलिस नेअपराध क्रमांक 444/2021धारा 394 भादवी का पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में ले कर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोहर गवली के निर्देसन में 02 टीम तैयार कर पुलिस की मुखबरी पर देवराज ढाबे से दोनों आरोपी को गिरप्तार कर उनके घर से 02 बाइक जप्त की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में नवागत थाना प्रभारी कौशल्या चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, कार्यवाहक उप निरीक्षक खेमराज चौहान, नानूराम बडुकया, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, अमित सिंह बघेल, राहुल जमरा, अनिल परमार, रूपेश,अक्षय, महेंद्र नायक, रामसिंग जमरा, अखिलेश, नाहरसिंह बघेल, रेवसिंह का सराहनीय सहयोग रहा।
बहरहाल जो भी हो पुलिस का काम है चोर, उचक्कों को पकड़ना वो चाहे तो 12 घंटे में पकड़ सकती है सूत्र काम नही करे तो 12 माह भी लग सकते है फिर भी देर आये दुरस्त आये नवागत थाना प्रभारी ने आते ही अपने खाते में 01 जीत दर्ज कर महिला अधिकारी होने का नगर को एहसास करवा दिया।
Comments
Post a Comment