ईद उल अजहा का त्यौहार कोविड़ -19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया
NBT24
खबर थांदला से ......................
थांदला - कोरोनाकाल ने हर तीज त्यौहार की रंगत फीकी कर दी है। कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं जाने के कारण सभी त्यौहारों की रौनक ख़त्म हो चुकी है। आज पूरे देश में ईद उल अज़हा का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में आज थांदला में भी आज मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा का त्यौहार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन करते हुए मनाया। आज सुबह से ही नन्हें मुन्ने बच्चो में उत्साह देखने को मिला। वहीं ईदगाह की बजाय आज 5 लोगो को गौसिया जामा मस्जिद में इमाम इस्माईल कादरी साहब द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई। ईद उल अज़हा का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लिए यह बहुत बड़ा और खास पर्व होता है। यह रमजान के बाद आने वाली ईद उल फित्र के करीब 2 महीने के बाद मनाई जाती है। इसमें जो भी समाज जन साहिबे हैसियत है वो कुर्बानी देते है। कोरोना की वजह से मुस्लिम समाज के बाकी लोगों ने अपने-अपने घरों से नमाज अदा करी, कोरोना की वजह से ईद पर्व फिका रहा। सभी समाज जनों ने एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद दी।
वहीं दूसरी ओर आज थांदला में गंगा जमुनी तहजीब के तहत् जबर्दस्त धार्मिक एकता देखने को मिली। जहां अटल सामाजिक संस्थान मध्य प्रदेश व गौरक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष श्री राजू धानक के नेतृत्व में धर्म सर्व समाज के लोगों ने नगर से 2 किमी दूर देवीगढ़ रोड पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हजरत गैबन शाह वाली रह. अलैे. के आस्ताने पर ईद के इस मुबारक मौके पर चादर व फूल पेश कर मुल्क में अमन भाईचारे की दुआ मांगी। साथ ही साथ कोवीड -19, फंगस, डेल्टा वेरिएंट आदि से बचाव व क्षेत्र में भरपूर बारिश हो जिससे हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों को फसल की बंपर पैदावार हो इस हेतु भी दुआ की गई। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार व आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ईद के इस पावन अवसर पर हम सरकार के आस्ताने पर उपस्थित हो कर आपसी भाईचारे व अमन के लिए दुआ करते हैं। राजू जी धानक ने कहा कि हम शांतिप्रिय लोग है। आज हमारे देश में ये जो महामारी कहर ढा रही हैं सरकार गैबन शाह वली आप इस बीमारी की कुर्बानी ले लो और हम सभी देशवासियों को सुरक्षित कर दो। चादर पेश करते वक्त वरिष्ठ पत्रकार पार्षद कादर शेख, युवा पत्रकार जमील खान, शाहिद खान, राजनीतिक फोकस जिला ब्यूरो नीलिमा डाबी, आंचलिक पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष शहादत खान, मिर्ज़ा जाफर बेग, रज्जाक बाबा, मोहनलाल यादव, राधेश्याम रावल, खान जमान, रईस खान, अब्दुल रंगरेज सहित कई अकीदतमंद हाजिर थे।
Comments
Post a Comment