जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में वर्ष 2019-20 में स्वास्थ्य केन्द्र को बेहतर बनाकर प्रस्तुत करने पर पुरस्कार प्राप्त किया

NBT24
खबर झाबुआ से ...........................

झाबुआ -  कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः कायाकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई थी। कायाकल्प पुरूस्कार अस्पताल को स्वच्छ, सुंदर एवं शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप संस्था विकसित कर 70 प्रतिशत अधिक स्कोर अर्जित करने पर यह पुरूस्कार प्रदान किया जाता है। आज वर्ष 2019-20 के अंतर्गत जिले की सीएचसी रामा, राणापुर, कल्याणपुरा एवं पीएचसी खवासा, काकनवानी, पिटोल, उमरकोट, रायपुरिया, सांरगी, मोरडुडिया, मदरानी को राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदान किया गया।
इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस.बघेल, डीएचओ डॉ. निसार खान पठान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना, डॉ. एस.एस. गाडरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, सहायक अस्पताल प्रबंधक भारत सिंह बिलवाल, जिले के समस्त बीएमओ, सहायक संचालक महिला बाल विकास अजय चौहान एवं वर्षा चौहान, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एल.एन.प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश्वर ओझा एवं बडी संख्या में डॉक्टर्स भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सारंगी में 1 अगस्त को अग्रवाल (कंसल) परिवार के तत्वावधान में बाबा श्याम का भव्य दरबार आयोजित किया जाएगा

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना

कु. नंदिनी चौहान स्वतंत्रता दिवस पर हुई सम्मानित