अतिथि शिक्षकों ने दो माह के वेतन भुगतान को लेकर BEO को दिया ज्ञापन
NBT24
खबर थांदला से .........
उपस्थित अतिथि शिक्षकों के वेतन काटे
कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यायल के व्यवहार से अतिथि शिक्षक परेशान नजर आए। अतिथि शिक्षकों ने बताया की सभी अतिथि शिक्षकों को नियमानुसार 4 पीरियड पढ़ाने होते है जबकि उनके द्वारा दबाव बनाकर 5 पीरियड पढ़ाये जाते है वही वे शाला में उपस्थित होते है, बावजूद वेतन काट लिया जाता है। एक अतिथि विद्वान के तो 6 हजार रुपये तक काट लिए गए। इस संदर्भ में कन्याशाला प्रभारी प्राचार्य विद्यालय में बिना किसी को प्रभार दिए नदारद दिखाई दिए।
सीएल आवेदन आने की जाँच के बाद उचित कार्यवाही करने का कहा गया
सूत्रों का कहना है कि वे जिले से बाहर होकर आना जाना करते है। ऐसे में अधिकांश समय बाहर ही रहते है। इस संदर्भ में उनके अवकाश पर होने की जानकारी मांगी तब बीइओ व जिला सहायक आयुक्त ने अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए विभाग में उनकी सीएल आवेदन आने की जाँच के बाद उचित कार्यवाही करने का कहा गया।
सीएल पर जाने से अन्य को प्रभार नही दिया जाना उनके कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है
बता दें कि शासन के नवीन नियमों के अनुसार संस्था प्रमुख को कर्तव्य स्थल पर ही शासकीय आवास दिया जाता है वही उन्हें अन्य किराये के आवास पर रहने के लिए भत्ता दिया जाता है। जबकि किसी के पास निजी घर हो तो उसे उपर्युक्त सुविधा नही दी जाती। नियमों को अनदेखी करते हुए संस्था प्रमुख अन्य जिलें में निवास करते है। वही उनके सीएल पर जाने से अन्य को प्रभार नही दिया जाना उनके कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है। ऐसे में जिला सहायक आयुक्त अथवा भोपाल आयुक्त क्या निर्णय ले पाएंगे यह आने वाले समय मे पता चलेगा ।
Comments
Post a Comment