कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने की धान मिलिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा, दिए निर्देश

NBT24
खबर होशंगाबाद से ......................


धान मिलिंग के कार्य में गति लाएं : कलेक्टर श्री धनंजय सिंह
होशंगाबाद- जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान मिलिंग सुनिश्चित की जाएं। धान मिलिंग कार्य में गति लाएं। मिलिंग में अनावश्यक विलंब की दशा में संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह ने जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, सहायक आपूर्ति नियंत्रक एवं संबंधित एजेंसी एफसीआई व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को दिए। गुरुवार 15 जुलाई को कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में धान मिलिंग कार्य की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्री अनिल तंतुवाय, डीएमओ मार्कफेड श्री प्रदीप ग्रेवल एवं धान मिलर्स उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न धान मिलर्स को दिए गए मिलिंग के ऑफर्स, अनुबंध के विरूद्ध एजेंसी में जमा किए गए धान के कार्य की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्धारित अनुबंध के विरुद्ध मिलिंग कार्य में तेजी लाई जाए। मिलिंग में गति लाने के लिए धान मिलर्स सक्रिय होकर कार्य करें। उन्होने मिलिंग के पश्चात धान का लॉट जमा करने के लिए अधिकृत एजेंसी एफसीआई एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को भी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान मिलिंग कार्य में अनावश्यक विलंब मान्य नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिंह धान मिलिंग कार्य की प्रत्येक स्तर पर सघन मॉनिटरिंग के लिए संबंधित एसडीएम, जिला उद्योग केंद्र, जीएसटी के नोडल आदि अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति धान मिलिंग कार्य का निरीक्षण, भौतिक सत्यपान के साथ-साथ कमी पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री सरियाम ने धान मिलर्स से कहा कि वें मिलिंग हेतु अनुबंध बढ़ाएं और जिन्होंने अभी तक अनुबंध नहीं किया है, उन्हें जल्द ऑफर व अनुबंध की प्रक्रिया सुनिश्चित कर धान मिलिंग कार्य करें ।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना