झाबुआ भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक का जन्मदिवस मनाया गया

NBT24
खबर झाबुआ से .........................

झाबुआ। भाजपा मंडल झाबुआ के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं युवा नेता अंकुर पाठक का जन्मदिवस 15 जुलाई, गुरूवार को मंडल के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। दिनभर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ के आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराडे ने बताया कि गुरूवार सुबह डीआरपी लाईन तिराहे पर यहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशोर भाबोर, मंडल महामंत्री एवं सक्रिय पार्षद पपीश पानेरी तथा जुनवासिंह गुंडिया, मंडल मंत्री राजेश थापा (राजूभाई), मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, वार्ड क्र. 18 के सांसद प्रतिनिधि राजेश सतोगिया ने श्री पाठक को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनका पुष्पमालाओ से भव्य स्वागत किया। इसके बाद यहां से बस स्टेंड पहुंचने पर यहां जिला भाजपा आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, मंडल के आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराड़े, युवा नेता भूपेश सिंगोड़, श्री मखोड़िया, पवन दुबे, स्वीट गोस्वामी, उमंग जैन आदि ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा करवाया। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक एवं जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने श्री पाठक को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनका भावभरा स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पाठक के जन्मदिवस के उपलक्ष में दान-पुण्य के भी कार्य किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना