नगर में कानून व्यवस्था बनाये रखना मेरी पहली प्राथमिकता - थाना प्रभारी कौशल्या चौहान

NBT24
खबर थांदला से .............................

अब नगर अपराध मुक्त होगा।
Published from Blogger Prime Android App

थांदला नगर में नवागत थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के पदभार ग्रहण करते नगर के 02 आरोपी को बाइक चोरी में महज़ 12 घंटे के कम समय मे बाइक सहित गिरफ़्तार कर हवालात पहुचा दिया।
आँचलिक पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने नवागत थाना प्रभारी से भेंट कर स्वागत किया।
संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, थांदला इकाई अध्यक्ष शहादत खान, नीलिमा डाबी, जमील खान, शाहिद खान, विवेक व्यास, पिंकी पाठक ने थाना प्रभारी से नगर में सुरक्षा की दृष्टि से आने वाले समय मे उनकी योजना, कैसे वे नगर को अपराध मुक्त करना चाहती है, आदि बातो पर उनसे चर्चा कर उनकी राय जानी। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी थाने पर पर्याप्त सुरक्षा बल ना होने से थोड़ी समस्या आ रही है, इस हेतु शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नगर में बढ़ती नशाखोरी के संबंध में श्रीमती चौहान का कहना है कि उन्हें उनके मातहत कर्मचारियों से इस बाबत जानकारी मिल चुकी है, शीघ्र ही योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही की जाएगी। साथ ही श्रीमती चौहान ने मीडिया के सभी साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर नगरहित के कार्य करने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना