खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली महिला अफसर का तबादला, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बोला हमला

NBT24
खबर मुरैना से ................

मुरैना - मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके के मुरैना जिले में अवैध खनन माफियाओं से मोर्चा लेने और इस दौरान कई बार जानलेवा हमले झेलने वाली वन विभाग की अनुविभागीय अधिकारी श्रद्धा पंढरे का तबादला कर दिया गया है। वह केवल तीन माह ही इस इलाके में अपनी ड्यूटी निभा पाई।

कांग्रेस महामंत्री और मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के काल में भयभीत माफिया प्रदेश से पलायन कर गए थे,वे आज सरकार, मंत्रियों के अघोषित ओएसडी बन उन्हें संचालित कर रहे हैं यही कारण है कि प्रदेश अपराधियों का अभ्यारण बन गया है कानून व्यवस्था चौपट है और माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं।

केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि चम्बल इलाके में रेत माफियाओं के खिलाफ मात्र 94 दिनों में 15 हमले सहने वाली आयरन लेडी एसडीओ (वन) श्रद्धा पंढरे का रेत माफियाओं के दबाव में तबादला किया गया है।

 इस तरह के तबादले और निलम्बन आदेश जहां ईमानदार कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल तोड़ रहे हैं, वहीं यह साबित कर रहे हैं कि सरकार माफियाओं के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना