दो साल से बंद हैं स्ट्रीट लाइट, रात में सड़कों पर छा जाता है अंधेरा

NBT24
खबर मेघनगर से .............
मेघनगर -  स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सड़कों पर अंधेरा रहता है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रात को दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद मेघनगर स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं करा रही है गौरतलब है कि झाबुआ - थांदला मार्ग पर मेघनगर मे विश्वकर्मा मंदिर के पास में लगी स्ट्रीट लाइट 2 साल से बंद पड़ी है और शंकर मंदिर स्थित कई स्ट्रीट लाइट कुछ दिनों से बंद पड़ी है इस कारण रात के समय में अंधेरा पसरा रहता है इससे लोगों को निकलने में हमेशा डर लगा रहता है इन्हें न तो बदला गया और न ही मरम्मत का कार्य हाे सका। शहर के कई स्थानों पर काफी समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिनकी तरफ नगर परिषद द्वारा ध्यान नहीं देने से कई स्थानों पर स्टेट लाइट खराब पड़ी है इसमें शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिनकी क्वालिटी घटिया होने के कारण महज कुछ महीनों में ही लाइट खराब हो गई । खराब लाइटों की रिपेयर में भी लापरवाही बरती जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना