भूषण कुमार पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया केस दर्ज
NBT24
खबर मुंबई से.....................
मुंबई - गीतकार गुलशन कुमार के बेटे और टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने टी-सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 साल की लडक़ी से बलात्कार किया है।पीडि़त महिला ने आरोप लगाए हैं कि काम दिलाने के नाम पर भूषण कुमार ने तीन साल 2017 से लेकर अगस्त 2020 के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर उसके साथ अत्याचार किया है। भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियोज वायरल करने की धमकी दी थी।
भूषण न सिर्फ टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं बल्कि वह कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन भी संभालते रहे हैं। वे कई सुपरहिट फिल्मों के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। साल 2001 में भूषण कुमार ने फिल्म तुम बिन का प्रोडक्शन किया था. इसके बाद से उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। भूषण कुमार कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। 13 फरवरी 2005 को भूषण ने चर्चित एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के साथ शादी की थी। दिव्या कई बार अपने म्यूजिक वीडियोज व अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं।
Comments
Post a Comment