उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कल खरगोन में करेंगे इंडोर स्पोर्टस हॉल का लोकार्पण
NBT24
खबर खरगोन से ...............
खरगोन - खरगोन पीजी कॉलेज में 3 करोड़ रूपये की लागत से बने नवनिर्मित मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्टस हॉल का लोकार्पण कल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री आरएस देवड़ा ने बताया कि बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव न सिर्फ जनभागीदारी व यूजीसी के सहयोग से बने हॉल का लोकार्पण करेंगे बल्कि वर्ल्ड बैंक और जनभागीदारी के सहयोग से बॉटनी लैब का भी भूमिपूजन करेंगे। प्रो. देवड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र पटेल और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, खरगोन विधायक रवि जोशी और जनभागीदारी के अध्यक्ष व कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी की उपस्थिति में होगा। उच्च शिक्षा मंत्री के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार व प्रातः 9ः30 बजे खरगोन पहूॅंचेंगे। इसके पश्चात वे 10 बजे ई-चिंतन श्री मुरलीधर राव जी की बैठक एवं प्रादेशिक ई-प्रशिक्षक की बैठक में पार्टी कार्यालय में होंगे। इसके पश्चात 11ः15 बजे सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करने के उपरांत 12ः15 बजे स्पोर्टस हॉल का लोकार्पण व बॉटनी लैब का शुभांरभ तथा 12ः30 बजे शासकीय लॉ कॉलेज का औपचारिक शुभांरभ करने के पश्चात 01 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Comments
Post a Comment