स्वास्थ्य विभाग झाबुआ में कार्यरत युवक का शव अपने निवास पर झूलता मिला

NBT24
खबर झाबुआ से ...................
झाबुआ - झाबुआ में स्वास्थ विभाग में कार्यरत 29 वर्षीय सुमित पिता महेश राव क्षीरसागर, एलआईसी कॉलोनी में अपनी माताजी के साथ किराए के मकान में रहता था। आज सुमित के निवास पर सुमित का शव झूलता हुआ पाया गया। कोतवाली पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच में जुटी। सुमित की माताजी के बाहर होने से खबर लिखे जाने तक कमरा खोला नहीं गया है और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है।

Comments