करणी सेना द्वारा मारपीट करने वाले टोलकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर टोलबूथ पर किया गया और नारेबाजी

NBT24
खबर रतलाम से ...................
रतलाम - विगत दिवस गुजरात से आ रहे वीरेन्द्रसिंह राठौर व उनके मित्र के साथ तीतरी टोल बूथ के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना(मूल) के कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ पंहुचकर जोरदार प्रदर्शन किया। टोलकर्मियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर ही आक्रोशित कार्यकर्ता शान्त हुए।
श्री राजपूत करणी सेना (मूल) के प्रदेश मीडीया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि रतलाम/झाबुआ रोड़ स्थित नवीन टोल पर राजपूत समाज के वीरेंद्र सिंह एवं उनके साथी के साथ विवाद के बाद संत रविदास चौक पर टोल कर्मचारियो द्वारा की गई मार पीट की घटना को लेकर श्री राजपूत करनी सेना(मूल) के जिला संरक्षक विक्रम सिंह नगरा एवं रतलाम ग्रामीण तहसील अध्यक्ष जयराज सिंह सौनगरा के नेतृत्व में टोल पर विरोध दर्ज करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को टोल मेनेजर राजा ठाकुर की उपस्थिति में टोल की अव्यवस्थाओ से अवगत कराया गया। करनी सेना के नेताओ ने सीएसपी श्री चौहान से मार पीट करने वालों को शीध्र गिरफ्तार करने, टोल बूथ पर सीसीटीवी केमरे लगवाने ,रोड़ को ठीक करवाने,टोल कर्मचारियो का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने सहित अन्य समस्याओ का शीघ्र निराकरण करने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ,प्रदेश महासचिव सुजल प्रताप सिंह ,प्रदेश सचिव टीकम सिंह शक्तवत,सम्भाग संयोजक मानवेंन्द्र सिंह लुनेरा,संभाग सचिव अजय सिंह चौहान,संभाग मंत्री भवानी सिंह राजावत सहित जिले एवं शहर के पदाधिकारियों के साथ करनी सेना मूल के सदस्य मौजुद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना