यूथ कांग्रेस का दावा गृहमंत्री का पुतला फूंका, पुलिस प्रशासन दावे को नकारा
NBT24
खबर थांदला से.....................
थांदला - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी व वाटर कैनाल का उपयोग करने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के आह्वान पर उनके गृह जिले झाबुआ के नगर थांदला में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर व उपाध्यक्ष अरुण ओहारी के नेतृत्व में पहले स्थानीय नगर परिषद चौराहे से अस्पताल चौराहा होते हुए नगर के हृदय स्थल, ऐतिहासिक आज़ाद चौक तक रैली निकली गई, जिसमें सरकार एवम् प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई, और गृहमंत्री का पुतला जलाया गया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद था व नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई हुई थी।
यूथ कांग्रेस का दावा गृहमंत्री का पुतला जलाया पुलिस प्रशासन ने नकारा
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर ने दावा किया की उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया। वहीं प्रशासन का कहना हैं कि नगर के दो प्रमुख चौराहों पीपली चौराहा एवम् आज़ाद चौक पर पुतला दहन का प्रयास किया गया था जो की असफल कर दिया गया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, उपाध्यक्ष अरूण ओहारी, पार्षद आनंद चौहान, युवा नेता सुधीर भाबर, सुनील चरपोटा, मुकेश मुनिया, सरपंच दीपक बिलावल, मुकेश डामोर, आईटी सेल जिला सचिव मसूल भूरिया, विधानसभा अध्यक्ष रूसमाल मेडा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, अल्पसंख्यक विकास कमेटी झाबुआ के जिलाध्यक्ष सैय्यद मोइनुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment