प्रभारी मंत्री तुलासिक सिलावट की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें होंगीं
NBT24
खबर ग्वालियर से .......................
ग्वालियर - जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट 15 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रात: 6 बजे ग्वालियर से दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री सिलावट दतिया में माँ पीताम्बरा माई के दर्शन करने के बाद प्रात: 9 बजे वापस ग्वालियर पहुँचेंगे। ग्वालियर पहुँचकर प्रभारी मंत्री जेएएच एवं निर्माणाधीन एक हजार बिस्तर के अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट अस्पताल के निरीक्षण के बाद पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी व पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुँचेंगे। इसके बाद मोतीमहल स्थित मानसभागार में प्रात: 10.30 बजे संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकने के लिये किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसी कड़ी में जल संसाधन एवं मत्स्य विभाग के संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इन बैठकों के बाद श्री सिलावट प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भारत सिंह कुशवाह एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री वेदप्रकाश शर्मा के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुँचेंगे। इसी दिन अपरान्ह 3.30 बजे मुरार स्थित नारायणम होटल पहुँचकर पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल के पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री अपरान्ह 4 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।
Comments
Post a Comment