महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के संचालकों (VLE) ने मानदेय भुगतान ना होने पर सौंपा ज्ञापन

NBT24
खबर थांदला से....................
थांदला - शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि बनवाने, बिजली के बिल जमा करने, आधार कार्ड के द्वारा रुपए निकासी करने आदि सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अपनी ग्राम पंचायत में ही प्राप्त हो सके, इस हेतु शुरू किए महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के संचालक (VLE) विगत एक वर्ष से शासन द्वारा भुगतान ना किए जाने से परेशान है। झाबुआ जिले में इस तरह के कुल 138 केंद्र संचालित है। इनका कहना है कि हमें शासन स्तर से प्रतिमाह रू. 4000 से 6000 मानदेय देना निर्धारित किया गया था, किन्तु विगत एक वर्ष से हमे किसी भी तरह का कोई मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में हमारी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। आज थांदला व मेघनगर ब्लॉक के करीब 20 संचालकों (VLE) ने अपने वेतन भुगतान की मांग करते हुए जनपद पंचायत सीईओ एवम् क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया को ज्ञापन देते हुए कहा कि हमें जल्द से जल्द मानदेय भुगतान किया जाए ताकि हम अपना कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकें।
ज्ञापन देने में धीरज वाघेला, कांतिलाल भूरिया, बहादुर बारिया, कपिल मेडा, गुलाब सिंह भूरिया, कमलेश कटारा, जगदीश परमार, विकास मुनिया, पारसिंह भूरिया, सहित महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के करीब 20 संचालक (VLE) उपस्थित थे 

Comments

Popular posts from this blog

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

जिला भाजपा हेल्थ फ़ोर्स बनाने की दिशा ने बढ़ी आगे