अन्न उत्सव व स्वास्थ्य मिशन को लेकर भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षो की बैठक में बोले जिला अध्यक्ष नायक,  प्रत्येक कार्यकर्ता जनकल्याण व राज्य एवम् राष्ट्र कल्याण में जुटे

NBT24 
खबर झाबुआ से......................


Published from Blogger Prime Android App

✍️ शहादत खान✍️


झाबुआ - दिनांक सात अगस्त को भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना एवं स्वास्थ्य मिशन को लेकर जिला भाजपा भाजपा कार्यालय पर जिले के समस्त 19 मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि देश के अस्सी करोड़ लोगों को कोरोना काल को द्रष्टिगत रखते हुए दिपावली तक मुफ्त अनाज वितरण करने के उद्देश्य से सात अगस्त से भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना को झाबुआ जिले की तीन सौ चोपन राशन दुकानों पर सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला भाजपा  कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक महामंत्री द्व्य सोमसिह सोलंकी व गोरव खण्डेलवाल  के मार्गदर्शन में बेठक आयोजित की गई बेठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नायक ने प्रधानमंत्री मोदी जी की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को जन कल्याण राज्य व राष्ट्र कल्याण के लिए जी जान से जुटने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की बहुप्रतीक्षित अन्न योजना का लाभ गरीब एवं ग्रामीण जनता को पहुचाने का आह्वान किया।
Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

जिला भाजपा हेल्थ फ़ोर्स बनाने की दिशा ने बढ़ी आगे