शैलेश दुबे बने नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के कार्यकारी अध्यक्ष

NBT24
ख़बर झाबुआ से..........................

Published from Blogger Prime Android App

झाबुआ - नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रजापति का गत दिवस निधन होने से संचालक मंडल द्वारा श्री प्रजापति जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शैलेश दुबे को मनोनीत किया गया। 
जो सहकारिता विभाग द्वारा निर्वाचन किये जाने तक अध्यक्ष पद का निर्वहन करेंगे। संचालक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से श्री शैलेश दुबे जो कि बैंक के प्रारंभिक काल से ही बैंक से जुड़े हुए हैं उनके नाम का प्रस्ताव बैंक के संचालक श्री विजय नायर द्वारा प्रस्ताव किया गया और संचालक राजेंद्र उपाध्याय द्वारा उनका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया जिसका संपूर्ण संचालक मंडल द्वारा करतल ध्वनि से यह प्रस्ताव पारित किया गया ।
शैलेश दुबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह बैंक जिस प्रकार से पाठक जी ने मंदिर के रूप में रखा है मैं उसके पुजारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा और बैंक को और आगे ले जाने का प्रयास करूंगा ।
तत्पश्चात शैलेश दुबे की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित किए गए बैठक में बैंक उपाध्यक्ष श्री भगवानदास काबरा, संचालक किरण शर्मा मोहनलाल गवली, विजय नायर, राजेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र पाठक , जिया उल हक कादरी कपिल पाठक, पिंकी पाठक संजय शाह, अनिल त्रिवेदी, गौर सिंह वसुनिया और प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

जिला भाजपा हेल्थ फ़ोर्स बनाने की दिशा ने बढ़ी आगे