मेघनगर वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश बंधु का निधन
NBT24
खबर मेघनगर से
✍️ फारूख शेेरानी✍️
मेघनगर - पत्रकार संघ मेघनगर के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश बंधु का आज दुखद निधन हो गया है। श्री बंधु श्रमजीवी पत्रकार संघ में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे इसके अलावा वह कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। उनके निधन में एक सच्चे निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार को नगर वासियों से दूर कर दिया है।
चौथा संसार अखबार से अपनी पत्रकारिता का आगाज करने वाले श्री बंधु जिले के प्रारंभिक संवेदनशील पत्रकारों में से एक थे। उनकी कई खबरों पर प्रशासन ने जागरूकता दिखाकर आम जनता के हित के कार्य किए थे। आम जनता की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल थी। लंबी बीमारी के चलते हुए विगत कई महीनों से पत्रकारिता से दूर थे गुरुवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग मुक्तिधाम पहुंचे। श्री बंधु पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, उनका इलाज गुजरात के हॉस्पिटल में चल रहा था। वह पैरालाइज बीमारी से भी ग्रसित थे, परंतु अपनी इच्छाशक्ति के दम पर वे पुनः स्वस्थ भी हो चुके थे। उनके निधन से नगर के पत्रकारों में शोक की लहर छा गई। आम जनता के साथ-साथ जिले भर के पत्रकारों जनप्रतिनिधियों थांदला क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित सर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
Comments
Post a Comment